फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Finance Ministry: Government can raise Rs 16000 crore through green bonds, will get final approval soon

वित्त मंत्रालय : हरित बॉन्ड से 16000 करोड़ रुपये जुटा सकती है सरकार, जल्द मिलेगी अंतिम मंजूरी

Thu, 10 Nov 2022 05:37 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 10 Nov 2022 05:37 AM IST
सार

इसे सरकारी क्षेत्र की उन परियोजनाओं में लगाया जाएगा, जो अर्थव्यवस्था में कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद करती हैं। इसके जरिए सरकार का मकसद विदेशी निवेशकों को लुभाने की है।

विज्ञापन
Finance Ministry: Government can raise Rs 16000 crore through green bonds, will get final approval soon
वित्त मंत्रालय - फोटो : Social media

विस्तार

केंद्र सरकार जल्द ही सॉवरेन हरित बॉन्ड जारी कर सकती है। वित्त मंत्रालय ने वैश्विक मानक के हिसाब से इसकी रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया है। चालू वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी छमाही यानी अक्तूबर से मार्च के बीच ग्रीन बॉन्ड जारी करके 16,000 करोड़ रुपये जुटाया जा सकता है। यह दूसरी छमाही के लिए उधारी कार्यक्रम का एक हिस्सा है। इसकी घोषणा इस साल के बजट में की गई थी।

विज्ञापन


सूत्रों ने कहा, रूपरेखा तैयार है। इसे जल्द ही मंजूरी दी जाएगी। इसे सरकारी क्षेत्र की उन परियोजनाओं में लगाया जाएगा, जो अर्थव्यवस्था में कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद करती हैं। इसके जरिए सरकार का मकसद विदेशी निवेशकों को लुभाने की है। अभी कई घरेलू और विदेशी निवेशक ऐसे हैं, जो बॉन्ड में पैसा लगाना चाहते हैं।
विज्ञापन


2023-24 में 5.5% की धीमी गति से बढ़ेगी जीडीपी : यूबीएस इंडिया
भारत की आर्थिक वृद्धि दर 2023-24 में घटकर 5.5 फीसदी रह सकती है। इसके चालू वित्त वर्ष 2022-23 में 6.9 फीसदी रहने का अनुमान है। यूबीएस इंडिया के अर्थशास्त्रियों ने कहा, वैश्विक वृद्धि दर में सुस्ती व सख्त मौद्रिक नीतियों से घरेलू जीडीपी की रफ्तार घटेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत दुनिया में कम प्रभावित अर्थव्यवस्थाओं’ में से एक होगा। फिर भी पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था वैश्विक प्रतिकूलताओं से बच नहीं पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed