Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Finance Ministry Good agricultural yield will reduce food inflation tension will affect supply chain

वित्त मंत्रालय: कृषि की अच्छी उपज से घटेगी खाद्य वस्तुओं की महंगाई, देशों के बीच तनाव से आपूर्ति शृंखला पर असर

Tue, 26 Nov 2024 06:24 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 26 Nov 2024 06:24 AM IST
सार

वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक मानसून की अच्छी स्थिति, बढ़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य और खेती में इस्तेमाल होने वाले माल की पर्याप्त आपूर्ति से कृषि को लाभ मिलेगा। सरकार के मुताबिक निर्यात सुधार में चुनौतियां अब भी बरकरार हैं।

विज्ञापन
Finance Ministry Good agricultural yield will reduce food inflation tension will affect supply chain
महंगाई भत्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कृषि की बेहतर उपज से आने वाले महीनों में जरूरी वस्तुओं की खाद्य महंगाई में गिरावट आएगी। हालांकि, कई देशों के बीच तनाव से आपूर्ति शृंखला प्रभावित भी हो सकती है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को जारी अक्तूबर की रिपोर्ट में कहा, मानसून की अच्छी स्थिति, बढ़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य और खेती में इस्तेमाल होने वाले माल की पर्याप्त आपूर्ति से कृषि को लाभ मिलेगा। रिपोर्ट के अनुसार, बेहतर कृषि उपज की संभावनाओं ने चुनिंदा खाद्य वस्तुओं में मौजूदा मूल्य दबावों के बावजूद महंगाई के परिदृश्य को नरम बना दिया है।
विज्ञापन


नवंबर के रुझानों और खरीफ की बंपर फसल से आने वाले महीनों में खाद्य महंगाई कम होगी। आर्थिक गतिविधियों के कई संकेतकों ने अक्तूबर में अच्छी वापसी दिखाई है। इसमें ग्रामीण और शहरी मांग प्रमुख है।
विज्ञापन


निर्यात सुधार में  चुनौतियां अब भी बरकरार
रिपोर्ट के अनुसार, औपचारिक कार्यबल का विस्तार हो रहा है। विनिर्माण क्षेत्र की नौकरियों में उल्लेखनीय वृद्धि और संगठित क्षेत्रों में युवाओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। विकसित बाजारों में मांग में नरमी के कारण भारत के निर्यात सुधार को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सेवा क्षेत्र के व्यापार में अच्छी तेजी बनी हुई है। इस साल अप्रैल से अगस्त के बीच शुद्ध विदेशी प्रत्यक्ष निवेश में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed