{"_id":"62f376abd12fff22db5ab59e","slug":"finance-ministry-center-released-two-installments-of-tax-transfer-to-the-states-know-who-got-how-much-amount","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Finance Ministry: केंद्र ने राज्यों को कर हस्तांतरण के दो किस्त जारी किए, जानिए किसे कितनी राशि मिली?","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Finance Ministry: केंद्र ने राज्यों को कर हस्तांतरण के दो किस्त जारी किए, जानिए किसे कितनी राशि मिली?
Wed, 10 Aug 2022 02:43 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Wed, 10 Aug 2022 02:43 PM IST
सार
वित्त मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि कर हस्तांरण के रूप में राज्यों को जारी राशि उनके पूंजीगत और विकासात्मक व्यय में तेजी लाने के लिए जारी की गई है। यह राशि उनके हाथों को मजबूत करने की भारत सरकार की प्रतिबद्धता के तहत जारी की गई है।
विज्ञापन
Ministry of Finance
विस्तार
केंद्र सरकार ने राज्यों को कर हस्तांरण के दो किस्तों में रूप में 1,16,665 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। केंद्र सरकार ने 58,332 करोड़ रुपये के मासिक हस्तांतरण के मुकाबले 1,16,665 करोड़ रुपये की कर हस्तांतरण की 2 किस्तें राज्य सरकारों को जारी कीं हैं।
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि कर हस्तांरण के रूप में राज्यों को जारी राशि उनके पूंजीगत और विकासात्मक व्यय में तेजी लाने के लिए जारी की गई है। यह राशि उनके हाथों को मजबूत करने की भारत सरकार की प्रतिबद्धता के तहत जारी की गई है।
विज्ञापन
केंद्र की ओर से इस बार कर हस्तांतरण के रूप में उत्तर प्रदेश को 20,928.62 करोड़ रुपये जबकि बिहार को 11,734.22 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। वहीं महाराष्ट्र को 7,369.76 करोड़ जबकि आंध्र प्रदेश को 4721.44 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
tax devolution
- फोटो : ANI
tax devolution list