फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Finance Minister's three big announcements to help non-banking finance and power companies

नॉन बैंकिंग फाइनेंस और बिजली कंपनियों की मदद के लिए वित्तमंत्री की तीन बड़ी घोषणाएं

Wed, 13 May 2020 07:33 PM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 13 May 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Finance Minister's three big announcements to help non-banking finance and power companies
Nirmala Sitharaman - फोटो : PTI

लॉकडाउन-4 में देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार शाम को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बड़ी घोषणाएं की हैं। इस बीच उन्होंने बिजली वितरण कंपनियों की चुनौतियों और गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थाओं को मजबूती देने के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा की। इनमें, 

विज्ञापन


बिजली वितरण कंपनियों को 90,000 करोड़ रुपये की मदद

गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही बिजली वितरण कंपनियों की मदद के लिए सरकार की तरफ से 90,000 करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज दिया गया है। हालांकि, इसके लिए बिजली वितरण कंपनियों को राज्य सरकारों को गारंटी देनी होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कंपनियों को तुरंत नकदी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल विद्युत वितरण कंपनियों (DISCOMs) के राजस्व में गिरावट आई है। मांग में कमी से अप्रत्याशित नकदी प्रवाह समस्या पैदा है गई है। 

एनबीएफसी/एचएफसी/एमएफआई को 30,000 करोड़ रुपये की नकदी सुविधा

नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी, हाउसिंग फाइनेंस कंपनी और माइक्रोफाइनेंस इंस्टीट्यूशन के लिए सरकार की तरफ से 30,000 करोड़ रुपये की नकदी सुविधा दी गई है। धन की कमी को दूर करने के लिए सरकार की तरफ से 30 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाएगा। आसान भाषा में समझें तो केंद्र सरकार ने नकदी देने की कोशिश की है, जिससे एनबीएफसी/एचएफसी/एमएफआई अपने ग्राहकों को कर्ज दे सके। इसके लिए एक विशेष लिक्विडिटी स्कीम से यह आर्थिक सहायता दी जाएगी। केंद्र सरकार इसकी पूरी गारंटी लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनबीएफसीएस के लिए 45 हजार करोड़ की आंशिक ऋण गारंटी योजना शुरू

एनबीएफसीएस के लिए केंद्र सरकार की तरफ से 45000 करोड़ रुपए की एक और लिक्विडिटी स्कीम दी गई है। इस स्कीम के तहत आंशिक तौर पर केंद्र सरकार गारंटी लेगी। इसमें शुरुआती 20 प्रतिशत घाटे का वहन गारंटर के तौर पर भारत सरकार करेगी।


इससे पहले आत्म-निर्भर भारत अभियान के साथ वित्तमंत्री ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत की। वित्त मंत्री ने इस दौरान कहा कि इस आर्थिक पैकेज से देश आत्म-निर्भर बनेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल ब्रांड को ग्लोबल बनाने की बात को दोहराते हुए इस पैकेज को आत्मनिर्भर भारत मिशन का भाग बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed