{"_id":"5f0d3d0f8ebc3e63a50e672d","slug":"finance-minister-nirmala-sitharaman-reviews-health-insurance-plan-to-deal-with-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्त मंत्री ने की महामारी से निपटने में लगे स्वास्थ्य कर्मियों के बीमा योजना की समीक्षा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
वित्त मंत्री ने की महामारी से निपटने में लगे स्वास्थ्य कर्मियों के बीमा योजना की समीक्षा
Tue, 14 Jul 2020 10:35 AM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 14 Jul 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज (पीएमजीकेपी) के अंतर्गत कोविड-19 से लड़ाई में जुटे स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए घोषित बीमा योजना के कार्यान्वयन की समीक्षा की। वित्त मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार सीमारण ने इस योजना के तहत दावों के त्वरित निस्तारण और जल्द से जल्द नामांकित लोगों तक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक
वित्त मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक करके प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के अंतर्गत कोविड-19 से लड़ाई में जुटे स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए घोषित बीमा योजना के कार्यान्वयन की समीक्षा की। बैठक के दौरान वित्त मंत्री ने त्वरित निस्तारण के महत्व को रेखांकित किया और जल्द से जल्द नामित लोगों तक लाभ पहुंचने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
दावों के निस्तारण में तेजी लाने के लिए हुई चर्चा
इस बैठक में वित्तीय सेवा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। न्यू इंडिया एश्योरेंस के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक द्वारा दिए गए एक प्रस्तुतीकरण में योजना की विशेषताओं और अभी तक उसके कार्यान्वयन की स्थिति के बारे में विस्तार से बताया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधिकारियों ने दावों के निस्तारण में तेजी लाने के लिए राज्य नोडल अधिकारियों द्वारा अपनाई गई व्यवस्था के साथ ही मृतक के परिवार तक पहुंच कायम करने के साथ ही कानूनी उत्तराधिकारी से प्रमाण पत्र हासिल करने में सामने आ रही समस्याओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
अब तक इतनों को मिला लाभ
मंत्रालय के अनुसार अब तक मिलीं मृत्यु की 147 सूचनाओं में से 87 ने दावे से संबंधित दस्तावेज जमा कर दिए हैं, जिनमें से 15 का भुगतान कर दिया गया है, 4 को भुगतान किए जाने को स्वीकृति दे दी गई है, वहीं 13 की जांच जारी है। इसके अलावा 55 दावे अपात्र पाए गए, जिनमें से 35 पुलिस कर्मचारियों, निगम कर्मचारियों जो अस्पतालों से संबंधित नहीं थे, शिक्षा से जुड़े लोग, राजस्व विभागों आदि से संबंधित थे। वहीं अन्य 20 दावे कोविड-19 से नहीं बल्कि दिल का दौरा पड़ने आदि दूसरे कारणों से मौत से संबंधित थे।