फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   finance minister nirmala sitharaman announces relief on super rich tax on fpi

खत्म होगा सुपर रिच टैक्स, शेयर बाजार में फिर से आएगी हरियाली

Fri, 23 Aug 2019 07:26 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 23 Aug 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
finance minister nirmala sitharaman announces relief on super rich tax on fpi
- फोटो : अमर उजाला

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सुपर रिच पर लगने वाले टैक्स को वापस लेने का एलान किया है। इससे आने वाले दिनों में शेयर बाजार में फिर से रौनक देखने को मिल सकती है। शुक्रवार को प्रेसवार्ता में वित्त मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि विदेशी और घरेलू संस्थागत निवेशकों पर बजट में लांग और शार्ट टर्म कैपिटल गेंस टैक्स के अलावा सुपर रिच सरचार्ज लगाने की घोषणा की गई थी। अब इस टैक्स को हटा लिया गया है और पांच जुलाई से पहले वाली स्थिति को बहाल कर दिया गया है। 

विज्ञापन

सरकार पर पड़ेगा 1400 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार

सरकार के इस कदम से अर्थव्यवस्था पर 1400 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। एफपीआई यह टैक्स लगने के बाद शेयर बाजार से पैसा निकालने लग गए है। इसके चलते शेयर बाजार लगातार गिरावट के साथ बंद हो रहा था। वहीं रुपया भी डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर हो रहा था। टैक्स हटने के बाद अब शेयर बाजार में फिर से हरियाली दिखने की उम्मीद है। 

विज्ञापन

इन पर लगना था सुपर रिच टैक्स

जिन कंपनियों या व्यक्तियों की सालाना टैक्सेबल आय दो करोड़ रुपये से पांच करोड़ के बीच है, उनपर सरचार्ज को बढ़ाकर के 15 से 25 फीसदी कर दिया गया था। इसी तरह से उन्होंने पांच करोड़ रुपये से अधिक की टैक्सेबल आय पर सरचार्ज को 15 फीसदी से बढ़ाकर 37 फीसदी कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ा हुआ सरचार्ज भारत में ट्रस्ट या व्यक्तियों के संगठन के रूप में काम करने वाले एफपीआई पर भी लागू किया गया था। इस दायरे में 40 फीसदी एफपीआई आ रहे थे। अब सरकार द्वारा इसे वापस लेने की घोषणा से विदेशी संस्थागत निवेशक फिर से पूंजी लगा सकेंगे और बाजार में एक बार फिर से तरलता लौटने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed