फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Fewer Indians interested in working abroad: BCG survey

BCG Survey: 'विदेश में काम करने की इच्छा रखने वालों की संख्या कम हुई', बीसीजी सर्वे में किया गया दावा

Wed, 01 May 2024 07:38 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 01 May 2024 07:38 PM IST
सार

BCG Survey: सर्वे के आंकड़ों के अनुसार पसंदीदा गंतव्य के रूप में भारत की रैंकिंग में भी पिछले पांच वर्षों में 6 अंक की वृद्धि हुई है। हालांकि बेंगलुरु और दिल्ली, भारत में काम करने के इच्छुक लोगों के लिए पसंदीदा स्थान बने हुए हैं। लेकिन वैश्विक शहरों में उनकी समग्र रैंकिंग नीचे फिसल गई है। वहीं, अहमदाबाद 2018 में रिपोर्ट लॉन्च होने के बाद से पहली बार शीर्ष 100 वैश्विक शहरों में शामिल हुआ है।

विज्ञापन
Fewer Indians interested in working abroad: BCG survey
अहमदाबाद शहर - फोटो : i stock

विस्तार

विदेशों में अवसरों की तलाश करने वाले भारतीयों की संख्या में 2023 में गिरावट आई है। हाल के एक अध्ययन के अनुसार, विदेश में काम करने के इच्छुक भारतीयों की संख्या 2020 के 78 प्रतिशत से घटकर 2023 में 54 प्रतिशत हो गई है। यह तथ्य बीसीजी (बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप) द्वारा आयोजित एक अध्ययन 'इंटरनेशनल मोबिलिटी ट्रेंड्स' में सामने आया है। बीसीजी एक वैश्विक परामर्श फर्म है।

विज्ञापन


पसंदीदा गंतव्य के रूप में भारत की रैंकिंग में भी पिछले पांच वर्षों में 6 अंक की वृद्धि हुई है। हालांकि बेंगलुरु और दिल्ली, भारत में काम करने के इच्छुक लोगों के लिए पसंदीदा स्थान बने हुए हैं। लेकिन वैश्विक शहरों में उनकी समग्र रैंकिंग नीचे फिसल गई है। वहीं, अहमदाबाद 2018 में रिपोर्ट लॉन्च होने के बाद से पहली बार शीर्ष 100 वैश्विक शहरों में शामिल हुआ है। 
विज्ञापन


निष्कर्षों से पता चलता है कि विभिन्न देशों के व्यक्तियों ने भारत में काम करने में गहरी रुचि व्यक्त की है। इनमें यूएई के लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है। इसके बाद नाइजीरिया और केन्या का नंबर है। यह स्थिति अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत में काम के अवसरों की बढ़ती अपील की ओर इशारा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीजी के इंडिया लीड पीपल एंड ऑर्गनाइजेशन प्रैक्टिस की एमडी और पार्टनर नीतू चितकारा ने कहा, "हाल के वर्षों में, भारत घरेलू और वैश्विक स्तर पर गतिशील कैरियर के अवसरों की तलाश करने वाले पेशेवरों के लिए एक पसंसदीदा स्थान के रूप में उभरा है। लोकप्रियता में यह उछाल पसंदीदा कामकाजी स्थलों के वैश्विक सूचकांक पर भारत की बढ़ती रैंक के कारण है। भारत ने पिछले पांच वर्षों में इस सूचकांक पर छह रैंक अंक हासिल किए हैं।"


दूसरी ओर, विदेशों में रोजगार चाहने वाले भारतीय श्रमिकों की प्राथमिकताओं में एक महत्वपूर्ण बदलाव आया है। पहले भारतीयों द्वारा काम करने के लिए शीर्ष प्राथमिकता वाली जगह यूएई थी, लेकिन 2024 के वर्तमान परिदृश्य में यूएई रैंकिंग में छठे स्थान पर खिसक गया है। इसके बजाय ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, कनाडा, जर्मनी और ब्रिटेन जैसे देश विदेशों में अवसरों की तलाश करने वाले भारतीय श्रमिकों के लिए पसंदीदा स्थलों के रूप में उभरे हैं। ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, कनाडा और यूके जैसे देश विश्व स्तर लोगों के लिए जगह बदलने के लिहाज से चार सबसे वांछनीय देश हैं। शहरों की सूची में, लंदन शीर्ष प्राथमिकता पर है, न्यूयॉर्क भी शीर्ष पांच में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed