{"_id":"672967eb64c1499dd8020545","slug":"festive-season-s-effect-visible-most-recruitments-in-oil-gas-pharmaceuticals-and-fmcg-sectors-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन का असर: संगठित क्षेत्र में 10 फीसदी बढ़ीं भर्तियां, जॉबस्पीक सूचकांक ने दर्ज की मजबूत वृद्धि","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
त्योहारी सीजन का असर: संगठित क्षेत्र में 10 फीसदी बढ़ीं भर्तियां, जॉबस्पीक सूचकांक ने दर्ज की मजबूत वृद्धि
Tue, 05 Nov 2024 06:04 AM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शुभम कुमार
Updated Tue, 05 Nov 2024 06:04 AM IST
सार
त्योहार के सीजन में नौकरियों के क्षेत्र में जबरदस्त असर देखने को मिला। जहां तेल-गैस क्षेत्र में भर्तियों में 18 फीसदी, फार्मा/बायोटेक में 12 फीसदी, एफएमसीजी में 8 फीसदी और आईटी में 6 फीसदी तेजी रही।
विज्ञापन
नौकरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
त्योहारी सीजन की वजह से संगठित क्षेत्र में अक्तूबर में एक साल पहले की तुलना में 10 फीसदी ज्यादा नौकरियां मिलीं। तेल-गैस, आईटी, फार्मास्यूटिकल्स व एफएमसीजी जैसे क्षेत्रों में सबसे ज्यादा भर्तियां हुई हैं। अक्तूबर, 2023 के 2,484 की तुलना में यह सूचकांक इस बार अक्तूबर में 2,733 अंक पहुंच गया।
इतने फीसदी भर्तियों की बढ़ोतरी
तेल-गैस क्षेत्र में भर्तियों में 18 फीसदी, फार्मा/बायोटेक में 12 फीसदी, एफएमसीजी में 8 फीसदी और आईटी में 6 फीसदी तेजी रही। आर्टिफिशियल और मशीन लर्निंग में 39 फीसदी की मजबूत वृद्धि देखी गई। आंकड़ों के मुताबिक, त्योहारी अवधि में डाटा केंद्रित नौकरियों में भी उल्लेखनीय तेजी रही। डाटा/बिग डाटा टेस्टिंग इंजीनियर (64 फीसदी), और डाटा प्लेटफॉर्म इंजीनियर (26 फीसदी) शीर्ष पर रहे।
सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कम हुईं भर्तियां
एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि आर्थिक चुनौतियों के कारण चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में सेमीकंडक्टर वैश्विक क्षमता केंद्रों में डिजाइन पेशेवरों की मांग में सात फीसदी की गिरावट आई है। सरकारी नीतियां जैसे भारत सेमीकंडक्टर मिशन और उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजनाएं विकास को और तेज कर रही हैं।