फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Festive Season: Gold sales will be slow on Dhanteras, demand for light jewellery has started rising

Festive Season: धनतेरस पर नरम रहेगी सोने की बिक्री, हल्के आभूषणों की उठने लगी है मांग

Mon, 28 Oct 2024 04:48 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 28 Oct 2024 04:48 AM IST
सार

Festive Season: शादियों का सीजन होने के बावजूद इस धनतेरस सोने की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 15-18 फीसदी कम रह सकती है। पिछले धनतेरस पर करीब 42 टन और 2022 में 39 टन सोना बिका था।

विज्ञापन
Festive Season: Gold sales will be slow on Dhanteras, demand for light jewellery has started rising
Gold - फोटो : AdobeStock

विस्तार

कीमतों के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने की वजह से इस बार धनतेरस पर देशभर में सोने की बिक्री नरम रह सकती है इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के महासचिव सुरेंद्र मेहता ने बताया, शादियों का सीजन होने के बावजूद इस धनतेरस सोने की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 15-18 फीसदी कम रह सकती है। पिछले धनतेरस पर करीब 42 टन और 2022 में 39 टन सोना बिका था।
विज्ञापन

मेहता ने बताया, पिछले साल धनतेरस की तुलना में इस बार सोने में करीब 31 फीसदी की तेजी देखी गई है। पिछले धनतेरस के दिन सोना 61,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव बंद हुआ था, जबकि 23 अक्तूबर, 2024 को
विज्ञापन


कीमत रिकॉर्ड 81,500 रुपये पहुंच गई थी।
मेहता ने बताया, धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इसलिए, आसमान छूती कीमतों के बावजूद लोग खरीदारी जरूर करेंगे। लेकिन, शादियों का सीजन होने के बावजूद पिछले धनतेरस के उलट इस बार हल्के आभूषणों की मांग अधिक है। ऑल इंडिया जेम्स एंड जूलरी डोमेस्टिक काउंसिल के चेयरमैन संयम मेहरा ने कहा, उत्तर भारत में मांग ज्यादा दिख रही है। 14 से 18 कैरेट वाले सोने के आभूषण अधिक बिक रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल्य के लिहाज से वृद्धि संभव
सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ सुवनकर सेन ने कहा, पिछले धनतेरस की तुलना में इस साल मात्रा के लिहाज से बिक्री में कम-से-कम 10-12 फीसदी की गिरावट आ सकती है। हालांकि, मूल्य के हिसाब से बिक्री में करीब 12-15 फीसदी की वृद्धि देखने को मिल सकती है। पीएन गाडगिल के प्रबंध निदेशक सौरभ गाडगिल ने कहा, मात्रा के लिहाज से उद्योग के पिछले साल के स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है।

फिर से बढ़ी है खरीदारी
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के क्षेत्रीय सीईओ (भारत) सचिन जैन का कहना है कि कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बावजूद ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि त्योहारों के कारण सोने की खरीदारी में फिर से उछाल आया है। दूसरी तिमाही के दौरान ग्राहकों की अच्छी संख्या को देखते हुए उद्योग त्योहारों में बिक्री को लेकर आशान्वित है। त्योहारों के लिए पहले से मिलने वाले ऑर्डर भी अच्छे दिख रहे हैं।


15 दिनों से बढ़ी है इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की मांग
रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (राई) के सीईओ कुमार राजगोपालन का कहना है कि इस धनतेरस लोग सोने-चांदी के अलावा इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। स्मार्टफोन, टीवी और फ्रीज की बिक्री में अधिक तेजी देखी जा रही है। हालांकि, इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की यह मांग पिछले 15 दिनों से ही बढ़ी है। कुल मिलाकर, इस बार इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की बिक्री में पिछले साल की तुलना में 10-12 फीसदी की बढ़ोतरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed