Fertilizers: सल्फर कोटेड यूरिया को लॉन्च करने के प्रस्ताव को सरकार ने दी मंजूरी, ये होगी कीमत
उर्वरक विभाग ने सभी उर्वरक विनिर्माण कंपनियों के एमडी/सीएमडी को बताया है कि सीसीईए ने 28 जून, 2023 को आयोजित अपनी बैठक में "यूरिया गोल्ड" के नाम से सल्फर लेपित यूरिया (Sulphur Coated Urea) लॉन्च करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार ने सल्फर लेपित यूरिया को यूरिया गोल्ड के नाम से लॉन्च करने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। रसायन व उर्वरक मंत्रालय के उर्वरक विभाग ने सभी उर्वरक विनिर्माण कंपनियों के एमडी/सीएमडी को अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है। विभाग ने अधिसूचना में बताया है कि आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने 28 जून, 2023 को आयोजित अपनी बैठक में "यूरिया गोल्ड" के नाम से सल्फर लेपित यूरिया (Sulphur Coated Urea) लॉन्च करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में, सक्षम प्राधिकारी ने 40 किलोग्राम के बैग में सल्फर लेपित यूरिया को नीम लेपित यूरिया के 45 किलोग्राम बैग के समान एमआरपी पर शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इसकी कीमत जीएसटी सहित 266.50 रुपये होगी।