फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   FCRA: NGOs affected by the MHA action will be able to file online petition for review from September 11

FCRA: गृह मंत्रालय की कार्रवाई से प्रभावित एनजीओ समीक्षा केलिए 11 सितंबर से देंगे ऑनलाइन आवेदन, निर्देश जारी

Sat, 13 Aug 2022 07:13 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 13 Aug 2022 07:13 PM IST
सार

FCRA: रिविजन के लिए ऑनलाइन आवेदन दाखिल करने के लिए एनजीओ को जरूरी दस्तावेजों के साथ शुल्क के रूप में 3000 रुपये का भुगतान केंद्र सरकार की ओर से तय पेंमेंट गेटवे के माध्यम से करना होगा।  

विज्ञापन
FCRA: NGOs affected by the MHA action will be able to file online petition for review from September 11
गृह मंत्रालय - फोटो : Social Media

विस्तार

एफसीआरए (Foreign Contribution (Regulation) Act) के तहत ऐसे एनजीओ जिनके खिलाफ गृह मंत्रालय ने कार्रवाई ककरते हुए उन्हें सस्पेंड किया है या उनका रजिस्ट्रेशन रद्द किया है वे गृह मंत्रालय के इस फैसले के रिविजन के लिए गृह सचिव को एक सितंबर के बाद ऑनलाइन आवेदन दे सकेंगे। 

विज्ञापन

बता दें कि कानूनन ऐसे सभी एनजीओ जो विदेशों से फंड्स लेते हैं उन्हें एफसीआर के तहत निबंधित होना अनिवार्य है। गृह मंत्रालय की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी कर रिविजन से जुड़े नए नियम की जानकारी दी गई है। रिविजन के लिए ऑनलाइन आवेदन दाखिल करने के लिए एनजीओ को जरूरी दस्तावेजों के साथ शुल्क के रूप में 3000 रुपये का भुगतान केंद्र सरकार की ओर से तय पेंमेंट गेटवे के माध्यम से करना होगा।  

विज्ञापन

बता दें कि पूर्व में रिविजन शुल्क के रूप में डिमांड ड्राफ्ट या बैंकर्स चेक के माध्यम से एक हजार रुपये का भुगतान करना पड़ता था। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि एक सितंबर के बाद फिजिकल तरीके से रिविजन के आवेदन नहीं लिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एफसीआरए कानून के तहत निबंधित स्वयंसेवी संस्थाओं (NGO) को रिविजन के लिए आवेदन को https://fcraonline.nic.in/ पर जाकर अपलोड करना होगा।    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed