फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   fashion brands h and m zara names in deforestation corruption for cotton in brazil says report

Brazil: फैशन की इतनी बड़ी कीमत! पेड़ों की कटाई, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कई बड़े ब्रांड्स के नाम

Fri, 12 Apr 2024 09:29 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियो डे जेनोरियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियो डे जेनोरियो Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 12 Apr 2024 09:29 AM IST
सार

अर्थसाइट की इस रिपोर्ट को 'फैशन क्राइम' नाम दिया गया है, जिसमें बताया गया है कि सैटेलाइट तस्वीरों, कोर्ट के आदेशों और शिपमेंट के रिकॉर्ड से पता चला है कि कई फैशन कंपनियां ब्राजील की दो बड़ी कंपनियों एसएलसी एग्रिकोला और होरिता ग्रुप से कपास खरीद रहे हैं।

विज्ञापन
fashion brands h and m zara names in deforestation corruption for cotton in brazil says report
फैशन ब्रांड्स - फोटो : पीटीआई

विस्तार

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कई बड़े फैशन ब्रांड्स जैसे एचएंडएम और जारा आदि उन कंपनियों से कपास खरीदते हैं, जिन पर ब्राजील में बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई, जमीन कब्जाने, पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के आरोप हैं। पर्यावरण समूह अर्थसाइट की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्राजील में कपास की खेती की वजह से जैव विविधता वाले इलाकों में पेड़ों की कटाई हो रही है, जिससे पर्यावरण को गंभीर खतरा पैदा हो रहा है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में लगाए गए ये आरोप
अर्थसाइट की इस रिपोर्ट को 'फैशन क्राइम' नाम दिया गया है, जिसमें बताया गया है कि सैटेलाइट तस्वीरों, कोर्ट के आदेशों और शिपमेंट के रिकॉर्ड से पता चला है कि कई फैशन कंपनियां ब्राजील की दो बड़ी कंपनियों एसएलसी एग्रिकोला और होरिता ग्रुप से कपास खरीद रहे हैं। इन दोनों कंपनियों पर पर्यावरण के लिए संवेदनशील ब्राजील के जैव विविधता वाले इलाके सेराडो में कपास की खेती के लिए पेड़ों की कटाई के गंभीर आरोप हैं। वहीं इस कपास को बेटर कॉटन द्वारा सर्टिफाइड किया गया है, जिससे कपास की नियामक प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हुए हैं। 
विज्ञापन


पर्यावरण के लिए खतरनाक
ब्राजील में बड़े पैमाने पर कृषि आधारित उद्योग संचालित हो रहे हैं, जिससे दुनिया में सबसे ज्यादा जैव विविधता वाला ब्राजील का इलाका सेराडो तेजी से खत्म हो रहा है। अर्थसाइड के आंकड़ों के अनुसार, साल 2014 से 2023 के बीच ब्राजील की कंपनियों एसएलसी और होरिता ग्रुप ने करीब 8,16,000 करोड़ टन कपास का निर्यात किया। इस दौरान सेराडो का करीब एक लाख हेक्टेयर का क्षेत्र में पेड़ काटे गए। यह कपास आठ एशियाई कपड़े बनाने वाली कंपनियों को भेजा गया, जिनके ग्राहकों में कई बड़े ब्रांड जैसे एचएंडएम और जारा जैसे नाम शामिल हैं। रिपोर्ट के सामने आने के बाद मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं फैशन कंपनियों जारा और एचएंडएम ने भी आरोपों को लेकर गंभीरता दिखाई है और जांच में मिले तथ्यों की जानकारी देने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed