फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Farmers will get information about government insurance products on Saarthi facility to lodge complaint also

Saarthi: 'सारथी' पर किसानों को मिलेगी सरकारी बीमा उत्पादों की जानकारी, शिकायत करने की भी सुविधा

Fri, 09 Feb 2024 06:12 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 09 Feb 2024 06:12 AM IST
सार

पहले चरण में व्यक्तिगत दुर्घटना, दूसरे चरण में स्वास्थ्य, दुकान और घर का बीमा और तीसरे चरण में ट्रैक्टर, दोपहिया वाहन, पशुधन और गैर-पीएमएफबीवाई बीमा उत्पाद शामिल होंगे। कृषि रक्षक पोर्टल और हेल्पलाइन भी शुरू की गई है।

विज्ञापन
Farmers will get information about government insurance products on Saarthi facility to lodge complaint also
किसानों पर ऋण का बोझ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित सरकारी बीमा योजनाओं की जानकारी सारथी पोर्टल पर मिलेगी। चरणबद्ध तरीके से इसमें बीमा उत्पादों को शामिल किया जाएगा। पोर्टल व हेल्पलाइन के जरिये किसान शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे। कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने बृहस्पतिवार को पोर्टल लॉन्च किया।

विज्ञापन


पहले चरण में व्यक्तिगत दुर्घटना, दूसरे चरण में स्वास्थ्य, दुकान और घर का बीमा और तीसरे चरण में ट्रैक्टर, दोपहिया वाहन, पशुधन और गैर-पीएमएफबीवाई बीमा उत्पाद शामिल होंगे। कृषि रक्षक पोर्टल और हेल्पलाइन भी शुरू की गई है। यह एक सुविधा प्रदाता के रूप में काम करेगी, जो बीमित किसान और बीमा कंपनियों, बैंकरों, सामान्य सेवा केंद्रों व सरकारों के बीच के अंतर को पाटने का काम करेगी।

विज्ञापन

समस्या सुलझाने के लिए केंद्र होगा मध्यस्थ 
किसान पोर्टल या हेल्पलाइन के जरिये शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसे बीमा कंपनियों को भेजा जाएगा। शिकायतों के समाधान को केंद्र मध्यस्थ होगा। शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत करने को कृषि रक्षक पोर्टल व हेल्पलाइन नंबर 14447 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
डिजिटल भुगतान व प्रीमियम संग्रह की भी मिलेगी सुविधा
  • पीएमएफबीवाई के सीईओ ने कहा कि यह पोर्टल किसानों के लिए डिजिटल बीमा पेशकश करेगा।
  • यह पोर्टल बीमा उत्पादों को देखने, खरीदने और उनका लाभ उठाने के लिए एकल-खिड़की प्लेटफॉर्म के रूप में होगा।
  • पोर्टल पर डिजिटल भुगतान विकल्प और प्रीमियम संग्रह, ट्रैकिंग और समाधान के साथ ग्राहकों को इंटरफेस की भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed