फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   FADA report says Six year record broken in Navratri vehicle sales increased by 18 percent

FADA: नवरात्र में टूटा छह साल का रिकॉर्ड, 18 फीसदी बढ़ी वाहनों की बिक्री

Tue, 07 Nov 2023 05:07 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 07 Nov 2023 05:07 AM IST
सार

नवरात्र में दोपहिया वाहनों की बिक्री में 22 फीसदी तेजी रही। तिपहिया वाहनों में 43 फीसदी, वाणिज्यिक वाहनों में 9 फीसदी व यात्री वाहनों में 7 फीसदी का उछाल रहा। हालांकि, अक्तूबर, 2023 में वाहनों की खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 7.73 फीसदी घटकर 21,17,596 इकाई रह गई।

विज्ञापन
FADA report says Six year record broken in Navratri vehicle sales increased by 18 percent
Tata Harrier at Tata Showroom - फोटो : Tata Motors

विस्तार

त्योहारी मांग के दम पर इस साल नवरात्र में खुदरा बाजार में वाहनों की बिक्री ने छह साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस दौरान वाहनों की खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर 18 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल नवरात्र में ट्रैक्टर को छोड़कर अन्य वाहनों की मांग मजबूत रही। इसके दम पर नवरात्र, 2023 ने मील का पत्थर स्थापित किया और नवरात्र, 2017 का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

विज्ञापन

नवरात्र में दोपहिया वाहनों की बिक्री में 22 फीसदी तेजी रही। तिपहिया वाहनों में 43 फीसदी, वाणिज्यिक वाहनों में 9 फीसदी व यात्री वाहनों में 7 फीसदी का उछाल रहा। हालांकि, अक्तूबर, 2023 में वाहनों की खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 7.73 फीसदी घटकर 21,17,596 इकाई रह गई। श्राद्ध की अवधि में दोपहिया वाहनों की खरीद में कमी से नई खरीदारी प्रभावित हुई है। इस दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री 12.60 फीसदी घटकर 15,07,756 इकाई रह गई।

विज्ञापन

तिपहिया व ट्रैक्टर समेत इन श्रेणी में रहा उछाल

  1. तिपहिया वाहनों की बिक्री अक्तूबर में 45.63 फीसदी बढ़कर 1,04,711 इकाई पहुंच गई।  
  2. ट्रैक्टर की खुदरा बिक्री भी 58,823 इकाई से 6.15 फीसदी बढ़कर 62,440 इकाई पहुंच गई।
  3. वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री भी अक्तूबर में 10.26 फीसदी बढ़कर 88,699 इकाई पहुंच गई।
  4. हालांकि, यात्री वाहनों की बिक्री मामूली 1.35 फीसदी घटकर 3,53,990 इकाई रही। 

श्राद्ध को छोड़ दें तो 13 फीसदी रही तेजी
फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा, पिछले महीने अशुभ माना जाने वाला श्राद्ध काल 14 अक्तूबर तक रहा। इसलिए, ये आंकड़े भारतीय वाहन खुदरा क्षेत्र में वास्तविक वृद्धि को सटीक रूप से नहीं दिखाते हैं। अक्तूबर के पहले 15 दिन में (श्राद्ध का समय) सालाना आधार पर 8 फीसदी गिरावट देखी गई, लेकिन पूरे महीने की तुलना करने पर 13 फीसदी की वृद्धि दिखती है। यह अच्छी बाजार मांग का संकेत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश में ईवी चार्जिंग स्टेशन की कमी...बन रहा कमाई का जरिया
देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए चार्जिंग स्टेशनों की कमी रियल एस्टेट डेवलपर्स के लिए कमाई का जरिया बन गया है। रिसर्च फर्म कैनालिस का दावा है कि भारत में अधिक-से-अधिक डेवलपर्स संपत्ति के मूल्य को बढ़ावा देने व मकान खरीदारों को आकर्षित करने की उम्मीद में पार्किंग स्लॉट में ईवी चार्जर लगा रहे हैं। इसके एवज में वे उपभोक्ताओं से स्विमिंग पूल की तरह ही शुल्क वसूल रहे हैं। 

435 ईवी के लिए सिर्फ एक चार्जिंग स्टेशन
भारत में इस साल की पहली छमाही में ईवी की बिक्री 137 फीसदी बढ़ी है। लेकिन, वर्तमान में देश में प्रति 435 ई-वाहनों के लिए सिर्फ एक चार्जिंग स्टेशन है। अमेरिका में एक चार्जिंग स्टेशन पर सिर्फ 26 ईवी ही चार्ज होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed