{"_id":"636c3e6d9ca45e27d34122fb","slug":"fada-report-retail-sales-of-electric-vehicles-soar-185-percent-in-oct","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाडा की रिपोर्ट: ई-वाहनों की खुदरा बिक्री अक्तूबर में 185 फीसदी बढ़ी, बढ़ रही मांग","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
फाडा की रिपोर्ट: ई-वाहनों की खुदरा बिक्री अक्तूबर में 185 फीसदी बढ़ी, बढ़ रही मांग
Thu, 10 Nov 2022 05:27 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 10 Nov 2022 05:27 AM IST
सार
आंकड़ों के मुताबिक, मजबूत मांग के दम पर ई-दोपहिया वाहनों की मांग में सर्वाधिक तेजी देखने को मिली है। अक्तूबर में कुल 73,169 ई-दोपहिया वाहन बिके। यह आंकड़ा पिछले साल अक्तूबर में बिके 19,826 ई-दोपहिया वाहनों के मुकाबले 269.06 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक वाहन (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलेक्ट्रिक वाहनों (ई-वाहन) की कुल खुदरा बिक्री अक्तूबर में सालाना आधार पर करीब 185 फीसदी बढ़कर 1,11,971 इकाई पहुंच गई। पिछले साल अक्तूबर में देश में कुल 39,329 ई-वाहन बिके थे।फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अक्तूबर में 3,745 इलेक्ट्रिक यात्री वाहन बिके। यह आंकड़ा अक्तूबर, 2021 में बिके 1,346 ई-यात्री वाहनों से 178% ज्यादा है। फाडा ने कहा, ताजा आंकड़े बताते हैं कि लोगों में ई-वाहनों की मांग बढ़ रही है।
विज्ञापन
ई-दोपहिया वाहनों में सर्वाधिक उछाल
आंकड़ों के मुताबिक, मजबूत मांग के दम पर ई-दोपहिया वाहनों की मांग में सर्वाधिक तेजी देखने को मिली है। अक्तूबर में कुल 73,169 ई-दोपहिया वाहन बिके। यह आंकड़ा पिछले साल अक्तूबर में बिके 19,826 ई-दोपहिया वाहनों के मुकाबले 269.06 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
- इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में भी 125.64 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इस दौरान कुल 274 ई-वाणिज्यिक वाहन बिके।
- ई-तिपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 92.87% बढ़कर 34,793 इकाई पहुंच गई।
- डीलरों के संगठन ने कहा, त्योहारी सीजन में अन्य वाहनों की तरह तिपहिया वाहनों में भी तेजी रही।
विज्ञापन