{"_id":"621f8fe657edfb43d3440e86","slug":"exports-rise-22-36-pc-to-usd-33-81-bn-in-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत भरी खबर: फरवरी में भारत का निर्यात 22 प्रतिशत बढ़कर 33.81 अरब डॉलर पहुंचा ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
राहत भरी खबर: फरवरी में भारत का निर्यात 22 प्रतिशत बढ़कर 33.81 अरब डॉलर पहुंचा
Wed, 02 Mar 2022 09:10 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 02 Mar 2022 09:10 PM IST
सार
फरवरी में भारत का निर्यात 22.36 प्रतिशत बढ़कर 33.81 अरब डॉलर हो गया, जबकि व्यापार घाटा बढ़कर 21.19 अरब डॉलर पहुंच गया।
विज्ञापन
अर्थव्यवस्था में सुधार
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना महामारी की रफ्तार थमने के बाद अर्थव्यवस्था भी तेजी पकड़ने लगी है। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम और रसायन जैसे क्षेत्रों में वृद्धि के कारण फरवरी में भारत का निर्यात 22.36 प्रतिशत बढ़कर 33.81 अरब डॉलर हो गया, जबकि व्यापार घाटा बढ़कर 21.19 अरब डॉलर पहुंच गया।
विज्ञापन
महीने के दौरान आयात भी लगभग 35 प्रतिशत बढ़कर 55 अरब डॉलर हो गया। फरवरी 2021 में व्यापार घाटा, आयात और निर्यात के बीच का अंतर 13.12 अरब डॉलर था।
अप्रैल 2021-फरवरी 2022 में भारत का माल निर्यात 374.05 अरब डॉलर रहा, जो अप्रैल 2020-फरवरी 2021 में 256.55 अरब डॉलर से 45.80 प्रतिशत अधिक था। 11 महीने की अवधि के दौरान आयात 59.21 प्रतिशत बढ़कर 550.12 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि के दौरान व्यापार घाटा बढ़कर 176.07 अरब डॉलर हो गया, जो अप्रैल-फरवरी 2020-21 के दौरान 88.99 अरब डॉलर था।
विज्ञापन