फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Exports rise 22.36 pc to USD 33.81 bn in February

राहत भरी खबर: फरवरी में भारत का निर्यात 22 प्रतिशत बढ़कर 33.81 अरब डॉलर पहुंचा  

Wed, 02 Mar 2022 09:10 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 02 Mar 2022 09:10 PM IST
सार

फरवरी में भारत का निर्यात 22.36 प्रतिशत बढ़कर 33.81 अरब डॉलर हो गया, जबकि व्यापार घाटा बढ़कर 21.19 अरब डॉलर पहुंच गया। 

विज्ञापन
Exports rise 22.36 pc to USD 33.81 bn in February
अर्थव्यवस्था में सुधार - फोटो : PTI

विस्तार

देश में कोरोना महामारी की रफ्तार थमने के बाद अर्थव्यवस्था भी तेजी पकड़ने लगी है। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम और रसायन जैसे क्षेत्रों में वृद्धि के कारण फरवरी में भारत का निर्यात 22.36 प्रतिशत बढ़कर 33.81 अरब डॉलर हो गया, जबकि व्यापार घाटा बढ़कर 21.19 अरब डॉलर पहुंच गया। 

विज्ञापन


महीने के दौरान आयात भी लगभग 35 प्रतिशत बढ़कर 55 अरब डॉलर हो गया। फरवरी 2021 में व्यापार घाटा, आयात और निर्यात के बीच का अंतर 13.12 अरब डॉलर था।

अप्रैल 2021-फरवरी 2022 में भारत का माल निर्यात 374.05 अरब डॉलर रहा, जो अप्रैल 2020-फरवरी 2021 में 256.55 अरब डॉलर से 45.80 प्रतिशत अधिक था। 11 महीने की अवधि के दौरान आयात 59.21 प्रतिशत बढ़कर 550.12 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि के दौरान व्यापार घाटा बढ़कर 176.07 अरब डॉलर हो गया, जो अप्रैल-फरवरी 2020-21 के दौरान 88.99 अरब डॉलर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed