फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Exports dip 10.3 pc in May; trade deficit at 5-month high

Trade Deficit: व्यापार घाटा पांच महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंचा, निर्यात 10% फिसलकर 35 अरब डॉलर से नीचे

Thu, 15 Jun 2023 07:40 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 15 Jun 2023 07:40 PM IST
सार

Trade Deficit: वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने आयात-निर्यात से जुड़े आंकड़ों के बारे में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए कहा कि वैश्विक व्यापार मोर्चे पर चुनौतियां अब भी जारी हैं क्योंकि कई देशों में काफी मंदी और सुस्ती है। उन्होंने कहा कि कुछ विकसित बाजारों में आर्थिक वृद्धि में गिरावट से आयात मांग प्रभावित हुई है और ओईसीडी देशों में भी मांग कम है।

विज्ञापन
Exports dip 10.3 pc in May; trade deficit at 5-month high
आयात-निर्यात - फोटो : pixabay

विस्तार

देश के निर्यात के आंकड़ों में लगातार चौथे महीने में गिरावट दर्ज की गई है। सालाना आधार पर यह मई महीने में 10.3 प्रतिशत फिसल कर 34.98 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इस दौरान व्यापार घाटा बढ़कर पांच महीनों के उच्चतम स्तर 22.12 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार नकारात्मक वृद्धि दर्ज करने वाले प्रमुख निर्यात क्षेत्रों में पेट्रोलियम उत्पाद, रत्न और आभूषण, इंजीनियरिंग सामान, रेडीमेड गारमेंट और रसायन शामिल हैं। 

विज्ञापन

देश के आयात में लगातार छठे महीने गिरावट दर्ज की गई

मई महीने में आयात में भी कमी आई है और इसमें लगातार छठे महीने में गिरावट दर्ज की गई है। देश का आयात 6.6% घटकर मई में 57.1 अरब डॉलर हो गया है। पिछले साल इस महीने में यह 61.13 अरब डॉलर था। बता दें कि देश का व्यापार घाटा मई 2022 में 22.13 अरब डॉलर था। वहीं दिसंबर 2022 में यह अपने उच्चतम स्तर 23.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-मई के दौरान देश के निर्यात में 11.41 प्रतिशत की कमी आई है और यह 69.72 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। वहीं इस दौरान देश का आयात 10.24 प्रतिशत घटकर 107 अरब डॉलर हो गया है।

विज्ञापन

वाणिज्य सचिव बोले- वैश्विक व्यापार के मोर्चे पर चुनौतियां जारी

वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने आंकड़ों के बारे में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए कहा कि वैश्विक व्यापार के मोर्चे पर चुनौतियां अब भी जारी हैं क्योंकि कई देशों में काफी मंदी और सुस्ती है। उन्होंने कहा कि कुछ विकसित बाजारों में आर्थिक वृद्धि में गिरावट से आयात मांग प्रभावित हुई है और ओईसीडी देशों में भी मांग कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्यात को बढ़ावा देने के लिए 40 देशों पर किया जा रहा ध्यान केंद्रित

हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि विकसित देशों में मांग बढ़ेगी। बर्थवाल ने कहा, 'हम उम्मीद कर रहे हैं कि मंदी की स्थिति में सुधार होना चाहिए और मांग में तेजी आनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि मंत्रालय निर्यात को बढ़ावा देने के लिए व्यापारिक रणनीति पर काम कर रहा है। इसके तहत वाणिज्य विभाग, उद्योग व आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी), इन्वेस्ट इंडिया और विदेशों में भारतीय मिशन 40 देशों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। अमेरिका और यूरोपीय संघ के देशों सहित इन देशों का भारत के कुल निर्यात में 85 प्रतिशत हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed