फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Executive Chairman of Wipro Rishad Premji taken a voluntary cut in his compensation for fiscal year 2023

Wipro: रिशद प्रेमजी ने इस साल अपने मुआवजे में की स्वैच्छिक कटौती, पिछले वर्ष की तुलना में कम हुई 50 फीसदी कमाई

Thu, 25 May 2023 12:50 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 25 May 2023 12:50 PM IST
सार

विप्रो लिमिटेड द्वारा यूनाइटेड स्टेट्स सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन को सौंपे गए फॉर्म 20-एफ के अनुसार, रिशद प्रेमजी के वेतन में वेतन व भत्ते में 8,61,620 डॉलर, दीर्घकालिक मुआवजे के लाभ में 74,343 डॉलर और अन्य आय में 15,390 डॉलर शामिल हैं।

विज्ञापन
Executive Chairman of Wipro Rishad Premji taken a voluntary cut in his compensation for fiscal year 2023
रिशद प्रेमजी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विप्रो के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन रिशद प्रेमजी ने वित्त वर्ष 2023 के लिए अपने मुआवजे में स्वैच्छिक कटौती की है। अमेरिका में प्रतिभूति और विनिमय आयोग को हाल ही में दी गई जानकारी के मुताबिक उन्होंने इस साल कुल वार्षिक मुआवजे में 9,51,353 डॉलर कमाए हैं, जो उनके पिछले वर्ष की कमाई की तुलना में करीब पचास फीसदी (8,67,669 डॉलर) कम है। 2022 में बोर्ड के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में प्रेमजी का मुआवजा 1,819,022 डॉलर था। 

विज्ञापन

 
विप्रो लिमिटेड द्वारा यूनाइटेड स्टेट्स सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन को सौंपे गए फॉर्म 20-एफ के अनुसार, रिशद प्रेमजी के वेतन में वेतन व भत्ते में 8,61,620 डॉलर, दीर्घकालिक मुआवजे के लाभ में 74,343 डॉलर और अन्य आय में 15,390 डॉलर शामिल हैं।
विज्ञापन

 

अगले साल खत्म होगा पांच साल का कार्यकाल
प्रेमजी के मुआवजे में कैश बोनस (उनके निश्चित वेतन का हिस्सा) भी शामिल था, लेकिन वित्तीय वर्ष 2023 में उन्हें कोई स्टॉक विकल्प नहीं दिया गया था। विप्रो लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में प्रेमजी का मौजूदा पांच साल का कार्यकाल 30 जुलाई, 2024 को समाप्त होगा।  
 

साल 2007 में विप्रो से जुड़े थे रिशद प्रेमजी
रिशद 2007 में विप्रो में शामिल हुए और 2019 में एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनने से पहले उन्होंने कई भूमिकाओं में काम किया। उन्होंने विप्रो के बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेंज बिजनेस में जनरल मैनेजर के रूप में शुरुआत की, इंवेस्टर्स रिलेशंस को लीड किया और फिर विप्रो की रणनीति और विलय व अधिग्रहण का नेतृत्व किया। 
 

विज्ञापन

विप्रो के चीफ स्ट्रेटेजी ऑफिसर के रूप में कर चुके काम
विप्रो के चीफ स्ट्रेटेजी ऑफिसर के रूप में रिशद ने विप्रो वेंचर्स का भी कॉन्सेप्ट दिया। वह कंपनी के लिए निवेशक और सरकारी संबंधों के लिए भी जिम्मेदार थे। एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में रिशद बिजनेस को दिशा और रणनीतिक अंतर्दृष्टि प्रदान करने के लिए विप्रो की लीडरशिप टीम के साथ मिलकर काम करते हैं। 
 

लंदन में बेन एंड कंपनी में भी काम कर चुके रिशद
2007 में विप्रो लिमिटेड में शामिल होने से पहले रिशद प्रेमजी लंदन में बेन एंड कंपनी के साथ थे और कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम और इंश्योरेंश इंडस्ट्रीज में असाइनमेंट पर काम कर रहे थे। उन्होंने अमेरिका में इंश्योरेंस और कंज्यूमर लेंडिंग स्पेस में जीई कैपिटल के साथ भी काम किया। वह जनरल इलैक्ट्रिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट प्रोग्राम में ग्रेजुएट हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed