{"_id":"683921d4850a70debd05cf1a","slug":"ex-goldman-sachs-banker-gets-2-years-in-prison-for-plot-to-fleece-billions-from-1mdb-fund-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: मलयेशिया फंड घोटाले में गोल्डमैन सैश के पूर्व बैंकर को दो साल की जेल, न्यूयॉर्क की अदालत ने सुनाया फैसला","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
US: मलयेशिया फंड घोटाले में गोल्डमैन सैश के पूर्व बैंकर को दो साल की जेल, न्यूयॉर्क की अदालत ने सुनाया फैसला
Fri, 30 May 2025 08:41 AM IST
निर्मल कांत
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 30 May 2025 08:41 AM IST
सार
US: गोल्डमैन सैश के पूर्व बैंकर टिम लीसनर को मलयेशिया के निवेश फंड 1एमबीडी से 4.5 अरब डॉलर की लूट में दो साल की जेल सुनाई गई। लीसनर ने अदालत में गुनाह कबूलते हुए मलयेशिया की जनता से माफी मांगी और कहा कि लालच की वजह से पैसे बर्बाद हुए। इस घोटाले की वजह से मलयेशियाई प्रधानमंत्री नजीब रजाक की सरकार तक गिर गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
गोल्डमैन सैश के एक पूर्व बैंकर टिम लीसनर को मलयेशिया के सरकारी निवेश कोष (फंड) में 4.5 अरब डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में शामिल होने के आरोप में दो साल की जेल की सजा सुनाई गई। लीसन को न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन की संघीय अदालत ने सजा सुनाई। उन्होंने अदालत में मलयेशिया की जनता माफी मांगी और कहा कि इस घाटोले के असली पीड़ित मलयेशियाई लोग हैं।
विज्ञापन
लीसनर ने अदालत में अपने बयान को पढ़ते हुए कहा, जो पैसे दस साल पहले से जुटाए गए थे, वे देश और उसके नागरिकों के बहुत काम आ सकते थे। लेकिन मेरे और मेरे साथ शामिल बाकी लोगों के लालच की वजह से इन पैसों का गलत इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 'व्यापार घाटा अपनी नीतियों का नतीजा..', अमेरिकी वाणिज्य विभाग के पूर्व अफसर ने ट्रंप को दिखाया आईना
विज्ञापन
अभियोजकों ने कहा कि लीसनर और गोल्डमैन सैश के अन्य बैंकरों ने मलयेशिया के सरकारी निवेश फंड 1एमबीडीकी मदद से बॉन्ड बेचकर 6.5 अरब डॉलर जुटाए। लेकिन इनमें से 4.5 अरब डॉलर से ज्यादा चुरा लिए गए और उन्हें रिश्वत और कमीशन के ज़रिए इधर-उधर घुमाया गया। चुराए गए पैसों का इस्तेमाल शानदार पार्टियों, महंगे जेवरात, आर्टवर्क और लग्जरी प्रॉपर्टी की खरीदारी में किया गया।
इन पैसों का इस्तेमाल 2013 की मार्टिन स्कॉर्सेज की फिल्म 'द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट' की फंडिंग में भी किया गया था, जिसमें लियोनार्डो डिकैप्रियो ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह घोटाला इतना बड़ा था कि 2018 में मलयेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक की सरकार भी गिर गई थी। बाद में मलयेशिया की अदालत ने नजीब को सत्ता के दुरुपयोग और घोटाले से जुड़े अन्य अपराधों के लिए दोषी ठहराया और 12 साल की जेल की सजा सुनाई।
ये भी पढ़ें: सेमीकंडक्टर क्षेत्र में लगातार स्थिति मजबूत कर रहा भारत, चीन को चुनौती देने वाला एकमात्र देश
लीसनर ने अदालत में कहा, हमने जो कुछ किया वह बिल्कुल गलत था। मैं इसमें अपनी भूमिका की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। मुझे अपने किए पर गहरा पछतावा है और अगर समय को पीछे ले जा सकता, तो मैं बिना किसी हिचक के अपने सारे गलत काम वापस ले लेता। लीसनर ने 2018 में कबूल किया था कि उसने मलयेशिया और अबू धाबी के सरकारी अधिकारियों को रिश्वत दी थी। वह इस मामले में सरकारी पक्ष के अहम गवाह बने थे, जिससे उनके साथी और पूर्व गोल्डमैन सैश बैंकर रोजर एनजी को 2023 में 10 साल की संघीय जेल की सजा हुई।
रोजर एनजी के वकीलों ने कहा कि 1एमबीडी से की गई लूट शायद दुनिया के इतिहास की सबसे बड़ी चोरी हो सकती है। लेकिन उनका दावा है कि अभियोजन पक्ष ने एनजी को बलि का बकरा बनाया, जबकि असली गुनहगारों में उच्च पद पर रहे टिम लीसनर जैसे लोग शामिल थे। अभियोजकों ने गुरुवार को सुनाई गई सजा पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।