फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Every second iPhone will be made in India from 2027

Make in India: भारत में 2027 से बनेगा हर दूसरा आईफोन, देश में विनिर्माण तेजी से बढ़ना तय

Wed, 18 Jan 2023 06:04 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 18 Jan 2023 06:04 AM IST
सार

भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना इन कंपनियों को पसंद आ रही है।

विज्ञापन
Every second iPhone will be made in India from 2027
एपल - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत में 2027 तक दुनिया के हर दूसरे आईफोन का उत्पादन होने की संभावना है।  एपल ने अप्रैल से दिसंबर तक भारत से 2.5 अरब डॉलर के आईफोन का निर्यात किया था। ताइवान के डिजीटाइम्स अखबार ने कहा कि भारत 2025 तक दुनिया भर में कुल आईफोन का 25 फीसदी असेंबलिंग करेगा। 

विज्ञापन


एपल ने पिछले साल भारत में अपने आईफोन को असेंबल करना शुरू किया था। एपल के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता फॉक्सकॉन ने पांच साल पहले देश में सुविधाओं का निर्माण शुरू किया था। भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना इन कंपनियों को पसंद आ रही है। भारत में विनिर्माण तेजी से बढ़ना तय है क्योंकि एपल के तीन निर्माता फॉक्सकॉन, पेगाट्रॉन और विस्ट्रॉन 41,000 करोड़ की पीएलआई योजना का हिस्सा हैं। 
विज्ञापन


स्मार्टफोन शिपमेंट में 70 फीसदी वृद्धि का अनुमान
साइबरमीडिया रिसर्च ने कहा, इस साल के अंत तक 5जी स्मार्टफोन शिपमेंट में 70 फीसदी की वृद्धि होगी। 2020 में इसके शुरुआती वर्ष में बिक्री में 13 गुना वृद्धि दर्ज की गई थी। 5जी स्मार्टफोन का हिस्सा 2020 में 4 फीसदी था, जो इस साल के अंत तक 45 फीसदी पहुंचने की उम्मीद है। 2022 में 5जी स्मार्टफोन के करीब 100 मॉडल लॉन्च किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed