{"_id":"63c73e8717e2e41b161375c2","slug":"every-second-iphone-will-be-made-in-india-from-2027-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Make in India: भारत में 2027 से बनेगा हर दूसरा आईफोन, देश में विनिर्माण तेजी से बढ़ना तय","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Make in India: भारत में 2027 से बनेगा हर दूसरा आईफोन, देश में विनिर्माण तेजी से बढ़ना तय
Wed, 18 Jan 2023 06:04 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 18 Jan 2023 06:04 AM IST
सार
भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना इन कंपनियों को पसंद आ रही है।
विज्ञापन
एपल
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में 2027 तक दुनिया के हर दूसरे आईफोन का उत्पादन होने की संभावना है। एपल ने अप्रैल से दिसंबर तक भारत से 2.5 अरब डॉलर के आईफोन का निर्यात किया था। ताइवान के डिजीटाइम्स अखबार ने कहा कि भारत 2025 तक दुनिया भर में कुल आईफोन का 25 फीसदी असेंबलिंग करेगा।
विज्ञापन
एपल ने पिछले साल भारत में अपने आईफोन को असेंबल करना शुरू किया था। एपल के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता फॉक्सकॉन ने पांच साल पहले देश में सुविधाओं का निर्माण शुरू किया था। भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना इन कंपनियों को पसंद आ रही है। भारत में विनिर्माण तेजी से बढ़ना तय है क्योंकि एपल के तीन निर्माता फॉक्सकॉन, पेगाट्रॉन और विस्ट्रॉन 41,000 करोड़ की पीएलआई योजना का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
स्मार्टफोन शिपमेंट में 70 फीसदी वृद्धि का अनुमान
साइबरमीडिया रिसर्च ने कहा, इस साल के अंत तक 5जी स्मार्टफोन शिपमेंट में 70 फीसदी की वृद्धि होगी। 2020 में इसके शुरुआती वर्ष में बिक्री में 13 गुना वृद्धि दर्ज की गई थी। 5जी स्मार्टफोन का हिस्सा 2020 में 4 फीसदी था, जो इस साल के अंत तक 45 फीसदी पहुंचने की उम्मीद है। 2022 में 5जी स्मार्टफोन के करीब 100 मॉडल लॉन्च किए गए थे।
विज्ञापन