फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Every 5th home in India linked with stock markets; wealth in equities up by Rs 40 lakh cr over 5 yrs: NSE

Report: देश में हर पांचवां घर शेयर बाजार से जुड़ा, 5 साल में इक्विटी से घरेलू संपत्ति 40 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

Tue, 04 Feb 2025 04:55 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला,
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 04 Feb 2025 04:55 PM IST
सार

NSE Report: एनएसई की एक रिपोर्ट के अनुसार, शेयर बाजार निवेश से जुड़े खातों की संख्या 21 करोड़ को पार कर गई है, जिसमें 18 करोड़ से अधिक डीमैट खाते हैं। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार दो करोड़ निवेशक बीते पांच महीने से थोड़े अधिक समय में ही शेयर बाजार से जुड़े।

विज्ञापन
Every 5th home in India linked with stock markets; wealth in equities up by Rs 40 lakh cr over 5 yrs: NSE
एनएसई की रिपोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

पिछले एक दशक में भारतीय कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण में छह गुना वृद्धि हुई है। भारत में हर पांच में से एक परिवार अब शेयर बाजारों से जुड़ा हुआ है। एनएसई ने अपनी एक रिपोर्ट में यह बात कही है।

विज्ञापन


एनएसई की रिपोर्ट के अनुसार, शेयर बाजार निवेश से जुड़े खातों की संख्या 21 करोड़ को पार कर गई है, जिसमें 18 करोड़ से अधिक डीमैट खाते हैं। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार दो करोड़ निवेशक बीते पांच महीने से थोड़े अधिक समय में ही शेयर बाजार से जुड़े।  एनएसई ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अकेले वर्ष 2024 में 2.32 करोड़ नए निवेशक जुड़े, जो किसी एक वर्ष में अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में शेयर बाजार में निवेश कर भारतीय परिवारों की आमदनी पर भी प्रकाश डाला गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले पांच वर्षों में इक्विटी में भारतीय परिवारों की संपत्ति 40 लाख करोड़ रुपये से अधिक और पिछले तीन वर्षों में 28 लाख करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि हुई है। अकेले 2024 में, घरेलू निवेशकों ने 13.2 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की। एनएसई के अनुसार संपत्ति का यह अनुमान सूचीबद्ध कंपनियों में स्टॉक निवेश और म्यूचुअल फंड दोनों के जरिए हुई व्यक्तिगत होल्डिंग्स में सालाना बदलाव पर आधारित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसई के अनुसार, बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारतीय निवेशक शेयर बाजारों में विश्वास दिखाना जारी रखते हैं। एनएसई ने कहा कि सितंबर 2024 तक, व्यक्तिगत निवेशक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से भारतीय शेयर बाजार का 17.6 प्रतिशत हिस्सा रखते हैं। इस आंकड़े में बीते वर्षों की तुलना में एक महत्वपूर्ण उछाल आया है। यह विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की हिस्सेदारी के लगभग बराबर है। एफपीआई की होल्डिंग वित्त वर्ष 21 में व्यक्तिगत होल्डिंग्स की तुलना में 7.1 प्रतिशत अधिक थी।


रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि एफपीआई फंड निकाल रहे हैं, लेकिन मजबूत घरेलू प्रवाह ने बाजार को स्थिर रखा है। एनएसई ने अपनी रिपोर्ट में कहा, बाजार में और अधिक निवेशकों के बढ़ने और उनकी कमाई जारी रहने से भारतीय परिवारों की इक्विटी में भागीदारी और बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed