फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Estimates of record food grain production during the crop year 2021-22, wheat production will decrease

Agriculture: फसल वर्ष 2021-22 के दौरान रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन का अनुमान, गेहूं की पैदावार घटेगी

Wed, 17 Aug 2022 04:51 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 17 Aug 2022 04:51 PM IST
सार

Agriculture: देश में इस साल गर्मी की लहर के कारण गेहूं के उत्पादन में गिरावट का अनुमान है। बता दें कि भीषण गर्मी के कारण पंजाब और हरियाणा जैसे उत्तर भारत (North India) के राज्यों में अनाज सूख गए हैं।

विज्ञापन
Estimates of record food grain production during the crop year 2021-22, wheat production will decrease
खेत में किसान (फाइल फोटो) - फोटो : कृषि उत्पादन

विस्तार

2021-22 के फसल वर्ष में भारत में गेहूं उत्पादन लगभग तीन प्रतिशत घटकर 106.84 मिलियन टन होने का अनुमान है, वहीं इस दौरान कुल खाद्यान्न उत्पादन 315.72 मिलियन टन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है।

विज्ञापन

देश में इस साल गर्मी की लहर के कारण गेहूं के उत्पादन में गिरावट का अनुमान है। बता दें कि भीषण गर्मी के कारण पंजाब और हरियाणा जैसे उत्तर भारत के राज्यों में अनाज सूख गए हैं।

विज्ञापन

केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने फसल वर्ष 2021-22 के लिए चौथा अग्रिम अनुमान जारी करते हुए बुधवार को कहा कि इस फसल वर्ष के दौरान चावल, मक्का, चना, दलहन, सरसों, तिलहन और गन्ने का रिकॉर्ड उत्पादन होने का अनुमान है। बता दें कि फसल वर्ष 2021-22 जुलाई 2021 से जून 2022 तक था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रालय के अनुसार जून 2022 में समाप्त फसल वर्ष में देश का कुल खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 315.72 मिलियन टन होने का अनुमान है। 

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि इतनी फसलों का रिकॉर्ड उत्पादन सरकार की किसान हितैषी नीतियों के साथ-साथ किसानों और वैज्ञानिकों की अथक मेहनत का नतीजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed