{"_id":"5fcf57ff577ff031467325b5","slug":"equity-mutual-fund-log-rs-12917-crore-outflow-in-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले महीने इक्विटी म्यूचुअल फंड से निवेशकों ने की 12917 करोड़ की निकासी, इतना रहा AUM","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
पिछले महीने इक्विटी म्यूचुअल फंड से निवेशकों ने की 12917 करोड़ की निकासी, इतना रहा AUM
Tue, 08 Dec 2020 04:09 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 08 Dec 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
निवेश
- फोटो : pixabay
इक्विटी म्यूचुअल फंड से नवंबर में 12,917 करोड़ रुपये की निकासी हुई है। इसके बावजूद उद्योग के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) 30 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। यह लगातार पांचवां महीना है जबकि इक्विटी म्यूचुअल फंड से निकासी हुई है।
विज्ञापन
अक्तूबर में बॉन्ड म्यूचुअल फंड में इतना किया था निवेश
हालांकि, निवेशकों ने पिछले महीने ऋण या बॉन्ड म्यूचुअल फंड में 44,984 करोड़ रुपये डाले थे। अक्तूबर में निवेशकों ने बॉन्ड म्यूचुअल फंड में 1.1 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया था। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। कुल मिलाकर म्यूचुअल फंड उद्योग में नवंबर में सभी खंडों में शुद्ध रूप से 27,914 करोड़ रुपये का निवेश आया है।
विज्ञापन
अक्तूबर में म्यूचुअल फंड उद्योग को कुल मिलकार 98,576 करोड़ रुपये का निवेश मिला था। म्यूचुअल फंड उद्योग के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) नवंबर के अंत तक बढ़कर 30 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। अक्तूबर के अंत तक यह 28.23 लाख करोड़ रुपये थीं।
विज्ञापन
ओपन एंडेड योजनाओं से 12,917 करोड़ की निकासी
आंकड़ों के अनुसार इक्विटी और इक्विटी से जुड़ी ओपन एंडेड योजनाओं से नवंबर में 12,917 करोड़ रुपये की निकासी हुई। अक्तूबर में इन योजनाओं से 2,725 करोड़ रुपये निकाले गए थे। पिछले महीने सभी इक्विटी योजनाओं से निकासी हुई है।