फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   equity market give positive response on election results, sensex nifty closes strong

Share Market News: चुनाव परिणामों से बाजार झूमा, सेंसेक्स 160 अंक चढ़ा, निफ्टी 18600 के पार पहुंचा

Thu, 08 Dec 2022 04:53 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 08 Dec 2022 04:53 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: घरेलू शेयर बाजार में मेटल, फाइनेंशियल और ऑटो सेक्टर के शेयर हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 13 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। गुरुवार (8 दिसंबर 2022) के कारोबारी सेशन में एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, एलएंटी, आईसीआईसीआई, इंफोसिस और एसबीआई के शेयर टॉप गेनर्स के रूप में कारोबार करते नजर आए।

विज्ञापन
equity market give positive response on election results, sensex nifty closes strong
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनावो में भाजपा और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत पर बाजार ने अच्छी प्रतिक्रिया दी है। गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स 160 अंकों की तेजी के साथ 62,571 के लेवल पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 49 अंकों की बढ़त के साथ 18609 अंकों पर बंद हुआ। गुरुवार के कारोबारी सेशन में आईटी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली दिखी। फार्मा और रियल्टी इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए। इस दौरान बैंक निफ्टी एक फीसदी से अधिक मजबूत हुआ। पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 3.5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।

विज्ञापन


घरेलू शेयर बाजार में मेटल, फाइनेंशियल और ऑटो सेक्टर के शेयर हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 13 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। गुरुवार के कारोबारी सेशन में एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, एलएंटी, आईसीआईसीआई, इंफोसिस और एसबीआई के शेयर टॉप गेनर्स के रूप में कारोबार करते नजर आए। वहीं दूसरी ओर, सन फार्मा, टीसीएस, कोटक बैंक, विप्रो, बजाज फाइनेंस और डॉ. रेड्डी के शेयर टॉप लूजर्स रहे। बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में 9 प्रतिशत जबकि बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयरों में 6% की मजबूती दिखी। गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 0.06 (0.07%) पैसे की बढ़त के साथ 82.42 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed