फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Equal access for all, Divyaangjan accessibility standards will be applicable on 20 categories of products

Accessibility Standard: 'सभी के लिए समान पहुंच', 20 श्रेणियों के उत्पादों पर लागू होंगे दिव्यांगजन सुलभता मानक

Sat, 06 Sep 2025 01:35 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Sat, 06 Sep 2025 01:35 PM IST
सार

केंद्र ने दिव्यांग लोगों के लिए रोजमर्रा के उत्पादों को सुलभ बनाने के लिए मसौदा मानक जारी किए हैं। इसमें बाधा मुक्त पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सार्वभौमिक डिजाइन, ब्रेल, स्पर्शनीय विशेषताएं और उन पर स्पष्ट लेबलिंग जैसे गैर-परक्राम्य नियमों का प्रस्ताव किया गया है।

विज्ञापन
Equal access for all, Divyaangjan accessibility standards will be applicable on 20 categories of products
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock

विस्तार

सरकार ने दिव्यांग लोगों के लिए रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुओं को सुलभ बनाने के लिए मसौदा मानक जारी किए। इन मानकों में सार्वभौमिक डिजाइन, ब्रेल, स्पर्शनीय विशेषताएं और स्पष्ट लेबलिंग जैसी अनिवार्य शर्तें शामिल की गई हैं, ताकि दिव्यांगजन इन उत्पादों तक बिना किसी बाधा के पहुंच बना सकें।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Online fraud: कोच्चि व्यापारी से 24.76 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी, शक के घेरे में साइप्रस से जुड़े कॉल सेंटर

विज्ञापन

डीईपीडब्लूडी ने तैयार किया ढांचा

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (DEPwD) ने यह ड्राफ्ट ढांचा तैयार किया है। इसे 2016 के दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत लाया गया है। यह ढांचा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त 'पीओयूआर' दृष्टिकोण  पर आधारित है। इसके तहत हर उत्पाद का अनुभव योग्य, संचालित करने योग्य, समझने योग्य और मजबूत एवं टिकाऊ होना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्पादों को 20 प्रमुख श्रेणियों में रखा गया

इसमें कहा गया है कि हर उत्पाद का डिजाइन समान उपयोग, सरल और सहज संचालन, त्रुटियों को सहने योग्य, न्यूनतम शारीरिक प्रयास की मांग करने वाला और व्हीलचेयर या मोबिलिटी एड उपयोगकर्ताओं के लिए पर्याप्त जगह प्रदान करने वाला होना चाहिए। ड्राफ्ट में 20 प्रमुख श्रेणियों के उत्पादों के लिए नियम तय किए गए हैं। इनमें रसोई के बर्तन, पैकेज्ड खाद्य पदार्थ, ग्रूमिंग आइटम्स, एडैप्टिव कपड़े, फर्नीचर, बच्चों की देखभाल से जुड़ी चीजें, मेडिकल सप्लाई, लिफ्ट और सेल्फ-सर्विस कियोस्क जैसे उत्पाद शामिल हैं।

डिजिटल तकनीकों को किया गया शामिल

मानकों में अब डिजिटल उत्पादों और स्मार्ट तकनीकों को भी शामिल किया गया है। इसमें कहा गया है कि सभी डिजिटल घटकों स्क्रीन रीडर, वॉयस कंट्रोल और वैकल्पिक इनपुट डिवाइस के साथ संगत होने चाहिए, ताकि अलग-अलग क्षमताओं वाले लोग आसानी से उनका उपयोग कर सकें।

ये भी पढ़ें: PSB Manthan: सरकारी बैंकों में अगली पीढ़ी के सुधारों पर दो दिन चलेगा मंथन, वित्त मंत्रालय की है यह तैयारी

निर्माताओं को प्रोत्साहित किया गया है कि वे अपने उत्पादों में स्मार्ट और सहायक तकनीकें जोड़ें, जैसे वॉयस-ऑपरेटेड उपकरण, क्यूआर कोड के जरिए ऑडिटरी गाइडेंस और एक्सेसिबल डिजिटल इंटरफेस।

सुलभ और किफायती उत्पादों पर जोर

ड्राफ्ट में जोर दिया गया है कि एक्सेसिबिलिटी फीचर्स जोड़ने से उत्पादों की लागत बहुत अधिक नहीं बढ़नी चाहिए। इसके लिए सरकार ने सब्सिडी, टैक्स छूट और समावेशी वितरण चैनलों जैसे उपाय सुझाए हैं, ताकि सुलभ उत्पाद किफायती और व्यापक रूप से उपलब्ध हो सकें।

AAA रेटिंग है जरूरी

सभी उत्पादों को मान्यता प्राप्त संस्थानों द्वारा अनिवार्य एक्सेसिबिलिटी टेस्टिंग से गुजरना होगा। इन्हें लेवल A से लेवल AAA तक रेटिंग दी जाएगी और यह रेटिंग उत्पाद पर स्पष्ट रूप से अंकित करनी होगी। प्रमाणपत्रों का समय-समय पर नवीनीकरण अनिवार्य रहेगा।

फीडबैक तंत्र लागू करने की सिफारिश

मानकों में यह भी अनिवार्य किया गया है कि निर्माता दिव्यांगजन को उत्पाद विकास की हर प्रक्रिया, डिजाइन, प्रोटोटाइपिंग से लेकर फीडबैक तक में शामिल करें। साथ ही, निरंतर सुधार के लिए सरल फीडबैक तंत्र लागू करने की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed