फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Kochi businessman duped of Rs 24 crore online, Cyprus-based call centres under suspicion

Online fraud: कोच्चि व्यापारी से 24.76 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी, शक के घेरे में साइप्रस से जुड़े कॉल सेंटर

Sat, 06 Sep 2025 12:23 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Sat, 06 Sep 2025 12:23 PM IST
सार

कोच्चि के व्यवसायी को निशाना बनाकर 24.76 करोड़ रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पुलिस को साइप्रस स्थित एक कॉल सेंटर की भूमिका पर संदेह है। अधिकारी ने कहा कि यह शायद पहली बार है कि किसी यूरोपीय देश में स्थित कॉल सेंटर हमारी जांच के दायरे में आया है।
 

विज्ञापन
Kochi businessman duped of Rs 24 crore online, Cyprus-based call centres under suspicion
ऑनलाइन ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोच्चि में एक व्यापारी के साथ हुई 24.76 करोड़ रुपये की ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी मामले में पुलिस को साइप्रस-आधारित कॉल सेंटर की भूमिका पर शक है। पुलिस के अनुसार, मार्च 2023 से व्यापारी के पैसों को जिन बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया था, उनकी जांच जारी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: CMIE:  टैरिफ का असर...कमाई बढ़ने के बाद भी शहरी परिवारों ने टाली खरीदारी; त्योहारी सीजन में बढ़ने की उम्मीद

विज्ञापन

ठगी ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म कैपिटलिक्स से हुई

इस संबंध में कोच्चि साइबर पुलिस ने 1 सितंबर को मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता व्यापारी की पहचान निमेश के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि यह ठगी ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म कैपिटलिक्स के जरिए हुई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कैपिटलिक्स, जो अमेरिका में पंजीकृत है, एक ऑनलाइन स्टॉक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म संचालित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे हुई धोखाधड़ी?

व्यापारी से सबसे पहले एक मलयालम बोलने वाले शख्स ने संपर्क किया, जिसने खुद को डेनियल बताया। बाद में निमेश ने स्टॉक ट्रेडिंग के संबंध में उससे बातचीत की। यह धोखाधड़ी तब सामने आई जब पिछले महीने निमेश ने अपना निवेश और मुनाफा वापस लेने की कोशिश की। मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।


ये भी पढ़ें: DGCA: 20 साल पुराने विमानों को आयात करा सकेंगी एयरलाइंस, डीजीसीए ने नियमों में संशोधन का रखा प्रस्ताव

पुलिस को साइप्रस स्थित कॉल सेंटर पर शक

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि लेनदेन और संचार माध्यमों की जांच के बाद, साइप्रस स्थित एक कॉल सेंटर की संलिप्तता का संदेह है। हम इस कॉल सेंटर के संचालन की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चूंकि शिकायतकर्ता से डेनियल नामक एक मलयालम भाषी व्यक्ति ने संपर्क किया था, इसलिए यह अनुमान लगाया जा सकता है कि कॉल सेंटर ने साइबर धोखाधड़ी के लिए केरलवासियों को काम पर रखा होगा। उन्होंने कहा कि डेनियल नाम फर्जी हो सकता है।

पहली बार यूरोपीय देश के कॉल सेंटर पर की जा रही जांच

हालांकि, पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि धोखेबाजों ने व्यवसायी को ठगने के लिए कंपनी के नाम का दुरुपयोग किया या फिर कंपनी स्वयं सीधे तौर पर इसमें शामिल थी। अधिकारी ने कहा कि यह शायद पहली बार है कि किसी यूरोपीय देश में स्थित कॉल सेंटर हमारी जांच के दायरे में आया है।

ये भी पढ़ें: Russian Oil: 'हम रूसी तेल खरीदना जारी रखेंगे, जीएसटी में सुधारों से टैरिफ का असर कम होगा', बोलीं वित्त मंत्री

निवेश धोखाधड़ी सामने आने के बाद, केरल पुलिस ने कैपिटलिक्स के नाम पर निवेश घोटाले के बारे में जनता को अलर्ट जारी किया। जांचकर्ताओं ने पाया है कि इसी प्रकार की कई निवेश धोखाधड़ी म्यांमार, कंबोडिया और लाओस के कॉल सेंटरों से जुड़ी हुई हैं। यह अक्सर चीनी सिंडिकेटों से जुड़ी होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed