फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   EPFO Will bring new pension scheme for organized sector employees EPS employees will get benefit

ईपीएफओ: संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए नई पेंशन योजना लाएगा, ईपीएस से अछूते कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

Mon, 21 Feb 2022 03:24 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Mon, 21 Feb 2022 03:24 AM IST
सार

वर्तमान में संगठित क्षेत्र के वे सभी कर्मचारी ईपीएस के तहत आते हैं, जिनका मूल वेतन (डीए के साथ बेसिक पे) 15,000 रुपये तक है। इस मामले से जुड़े सूत्र ने बताया कि ईपीएफओ के सदस्यों ने ज्यादा योगदान पर अधिक पेंशन देने की मांग की है।

विज्ञापन
EPFO Will bring new pension scheme for organized sector employees EPS employees will get benefit
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए नई पेंशन योजना लाने पर विचार कर रहा है। इस योजना का लाभ संगठित क्षेत्र के सिर्फ उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा, जिनका मूल वेतन 15,000 रुपये प्रति महीने से ज्यादा है और उन्हें कर्मचारी पेंशन योजना-1995 (ईपीएस) के तहत अनिवार्य कवर नहीं मिल रहा है। 

विज्ञापन


वर्तमान में संगठित क्षेत्र के वे सभी कर्मचारी ईपीएस के तहत आते हैं, जिनका मूल वेतन (डीए के साथ बेसिक पे) 15,000 रुपये तक है। इस मामले से जुड़े सूत्र ने बताया कि ईपीएफओ के सदस्यों ने ज्यादा योगदान पर अधिक पेंशन देने की मांग की है। इसलिए इस बात पर जोरशोर से विचार किया जा रहा है कि उन लोगों के लिए एक नई पेंशन योजना या उत्पाद लाया जाए, जिनका मासिक मूल वेतन 15,000 रुपये से अधिक है।
विज्ञापन


ईपीएफओ ने 2014 में मासिक पेंशन योग्य मूल वेतन को 15,000 रुपये तक सीमित करने के लिए योजना में संशोधन किया था। 15,000 रुपये की सीमा सिर्फ सेवा में शामिल होने के समय लागू होती है। संगठित क्षेत्र में वेतन संशोधन और मूल्यवृद्धि की वजह से इसे एक सितंबर, 2014 से 6,500 रुपये से ऊपर संशोधित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए नए उत्पाद की जरूरत
सूत्र ने कहा कि उन लोगों के लिए एक नए पेंशन उत्पाद की आवश्यकता है, जो या तो कम योगदान करने के लिए मजबूर हैं या जो इस योजना की सदस्यता नहीं ले सके हैं, क्योंकि सेवा में शामिल होने के समय उनका मासिक मूल वेतन 15,000 रुपये से अधिक था।

11-12 मार्च को आ सकता है नया प्रस्ताव
सूत्र के अनुसार, इस नए पेंशन उत्पाद पर प्रस्ताव 11 और 12 मार्च को गुवाहाटी में ईपीएफओ के निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की बैठक में आ सकता है। बैठक के दौरान सीबीटी की ओर से नवंबर, 2021 में पेंशन संबंधी मुद्दों पर गठित एक उपसमिति भी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

मूल वेतन की सीमा 25 हजार करने की मांग
मासिक मूल वेतन की सीमा को बढ़ाकर 25,000 रुपये करने की मांग की गई है। इस मुद्दे पर विचार-विमर्श भी किया गया, लेकिन प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल पाई। उद्योग के अनुमान के अनुसार, पेंशन योग्य वेतन बढ़ाने से संगठित क्षेत्र के 50 लाख और कर्मचारी ईपीएस-95 के दायरे में आ सकते हैं।


ईपीएफओ ने दिसंबर में 14.6 लाख सदस्य जोड़े
ईपीएफओ ने दिसंबर 2021 तक वास्तविक आधार पर 14.6 लाख नए सदस्य जोड़े। यह एक साल पहले की समान अवधि के 12.54 लाख के मुकाबले 16.4 फीसदी अधिक है। श्रम मंत्रालय ने कहा कि नवंबर, 2021 के मुकाबले दिसंबर में वास्तविक आधार पर ग्राहकों की संख्या 19.98 फीसदी बढ़ी है। बयान में कहा गया कि ईपीएफओ से बाहर निकलने वाले सदस्यों की संख्या जुलाई 2021 से घट रही है। सबसे अधिक नामांकन 22-25 वर्ष के आयु वर्ग में हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed