फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   epfo says 67.59 lakh persons got jobs in 2018-19

ईपीएफओ का दावा, 2018-19 में 67.59 लाख लोगों को मिला रोजगार

Tue, 21 May 2019 07:54 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 21 May 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
epfo says 67.59 lakh persons got jobs in 2018-19

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने दावा किया है कि वित्त वर्ष 2018-19 में करीब 67.59 लाख लोगों को प्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिला है। वहीं मार्च में 8.14 लोगों को नौकरी मिली है। 

विज्ञापन

फरवरी से हुई बढ़ोतरी

ईपीएफओ के पे रोल डाटा के अनुसार फरवरी में 7.88 लोगों को नौकरी मिली थी। ईपीएफओ ने कहा है कि उसके सिस्टम से जब नए लोग जुड़ते हैं, तब यह डाटा तैयार किया जाता है। हालांकि इसी साल जनवरी महीने में कुल 8.31 लाख लोगों को नौकरी मिली थी, जोकि पूरे वित्त वर्ष में सर्वाधिक था। 

विज्ञापन

सात महीने में 15 लाख लोगों को नौकरी

सितंबर 2017 से लेकर मार्च 2018 तक 15.52 लाख लोगों को ईपीएफओ से जोड़ा गया था। ईपीएफओ अप्रैल 2018 से अपने पेरोल डाटा को हर महीने जारी कर रहा है। ईपीएफओ ने कहा कि सबसे ज्यादा नई नौकरियां 22-25 वर्ष की उम्र के लोगों ने पाई हैं। इसकी संख्या करीब 2.44 लाख है। इसके बाद दूसरे नंबर पर 18-21 साल के फ्रेशर हैं, जिनकी संख्या 2.24 लाख है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस दौरान 55,934 लोगों की नौकरी भी चली गई, क्योंकि यह लोग ईपीएफओ के डाटा से बाहर चले गए। मार्च में ईपीएफओ ने दावा किया था कि पिछले 17 महीनों में देश के करीब 76 लाख लोगों को रोजगार मिला है।


वहीं जनवरी में पिछले साल के मुकाबले 131 फीसदी इजाफा देखने को मिला है। मार्च महीने में 29023 लोगों को नौकरी छोड़नी पड़ी थी। वहीं फरवरी में करीब 5498 लोगों ने नौकरी पाई थी। मार्च वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना होता है, ऐसे में लोग सबसे ज्यादा इस महीने में नौकरी छोड़ते हैं।  

इस तरह से लगाया पता

ईपीएफओ ने यह आंकड़ा नए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) जारी होने के आधार पर जारी किया है। फिलहाल ईपीएफओ अंशधारकों की संख्या छह करोड़ से ज्यादा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed