{"_id":"5ed5b2788ebc3e903e71ab14","slug":"epfo-pensioners-will-get-increased-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन पेंशन भोगियों को देगा बढ़ी हुई पेंशन","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
अच्छी खबर: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन पेंशन भोगियों को देगा बढ़ी हुई पेंशन
Tue, 02 Jun 2020 07:29 AM IST
संजीव कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 02 Jun 2020 07:29 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संकट के बीच कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से पेंशन भोगियों के लिए अच्छी खबर है। अब इन्हें बढ़ी हुई पेंशन मिलेगी। ईपीएफओ ने सोमवार को बताया कि परिवर्तित पेंशन को बहाल करने के लिए कुल 973 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसमें पेंशन के लिए 868 और एरियर के लिए 105 करोड़ रुपये हैं।
विज्ञापन
ईपीएफओ पर फैसले लेने वाली शीर्ष संस्था केंद्रीय न्यासी बोर्ड की सिफारिश के आधार पर केंद्र सरकार ने श्रमिकों की लंबे समय से जारी मांगों में से एक को स्वीकार कर लिया। इसके तहत श्रमिकों को 15 साल के बाद पेंशन के परिवर्तित मूल्य को बहाल करने की अनुमति मिल गई। अब तक परिवर्तित पेंशन को बहाल करने का कोई प्रावधान नहीं था और पेंशनभोगियों को आजीवन कम पेंशन मिल रही थी।
विज्ञापन
श्रम मंत्रालय ने कहा, ईपीएफओ-95 के तहत पेंशन भोगियों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह एतिहासिक फैसला लिया गया है। ईपीएफओ के देशभर में करीब 65 लाख से अधिक पेंशनभोगी हैं।
विज्ञापन