फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   EPFO adds 14.65 lakh members in July, up 31 pc over June

रोजगार में इजाफा: ईपीएफओ ने जुलाई में जोड़े 14.65 लाख नए सदस्य  

Mon, 20 Sep 2021 08:49 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 20 Sep 2021 08:49 PM IST
सार

ईपीएफओ की ओर से सोमवार को जारी अस्थायी पेरोल आंकड़ों के अनुसार जुलाई, 2021 में शुद्ध रूप से 14.65 लाख नए सदस्य जोड़े गए।

विज्ञापन
EPFO adds 14.65 lakh members in July, up 31 pc over June
EPFO - फोटो : social media

विस्तार

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने जुलाई में रिकॉर्ड 14.65 लाख नए सदस्य जोड़े हैं। ये आंकड़े देश में संगठित क्षेत्र में रोजगार की स्थिति को दर्शाते हैं। जून 2021 के मुकाबले जुलाई में ईपीएफओ सदस्यों की संख्या में 31.28 फीसदी बढ़ोतरी हुई। जून में कुल 11.16 लाख नए सदस्य बने थे।  
विज्ञापन


ईपीएफओ की ओर से सोमवार को जारी अस्थायी पेरोल आंकड़ों के अनुसार जुलाई, 2021 में शुद्ध रूप से 14.65 लाख नए सदस्य जोड़े गए। इस साल जून में शुद्ध रूप से नए नामांकन के आंकड़े को घटाकर 11.15 लाख कर दिया गया है। पहले इसके 12.83 लाख रहने का अनुमान लगाया गया था।
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, ईपीएफओ ने अप्रैल में 8.9 लाख और मई में 6.57 लाख नए सदस्य बनाए थे। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर अप्रैल मध्य से शुरू हुई थी जिसके बाद कई राज्यों को लॉकडाउन लगाना पड़ा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 5.63 लाख सदस्यों ने ईपीएफओ छोड़ दिया था लेकिन नौकरी बदलते ही दोबारा ईपीएफओ की में शामिल हो गए। 

ईपीएफओ ने कहा कि ये आंकड़े अस्थायी हैं और कर्मचारियों के रिकॉर्ड का अपडेट एक सतत प्रक्रिया है। 

बता दें कि ईपीएफओ संगठित/अर्द्धसंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के सामाजिक सुरक्षा कोष का प्रबंधन करता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed