फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ELSS not only saves tax but also gives excellent returns

ELSS: टैक्स बचाने के साथ बेहतरीन रिटर्न भी, लेकिन लंबे समय तक बाजार में निवेशित बने रहना जरूरी

Mon, 04 Aug 2025 04:54 AM IST
अजीत सिंह Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 04 Aug 2025 04:54 AM IST
सार

निवेश कुछ महीने या साल की बात नहीं है। यह दशकों की बात होती है। अगर निवेश के इस पैमाने को समझ लिया तो कई गुना फायदा कमा सकते हैं। ईएलएसएस कुछ ऐसा ही है। इसमें टैक्स बचाने और बेहतर रिटर्न पर रिपोर्ट-

विज्ञापन
ELSS not only saves tax but also gives excellent returns
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AdobeStock

विस्तार

निवेश की दुनिया में रिटर्न या परिणाम अपेक्षाओं के अनुरूप न होने की भावना अक्सर निराशा के रूप में प्रकट होती है। यही निराशा निवेशकों को बाजार का समय जानने की कोशिश करने के लिए प्रेरित करती है। बाजार का समय तय करने की प्रक्रिया में किसी प्रतिभूति की कीमत में संभावित वृद्धि या गिरावट का अनुमान लगाना और उसके अनुसार प्रतिभूति खरीदना या बेचना शामिल है। सोशल मीडिया पर यही विषय इस समय चर्चा में है। हाल में पिरामल फाइनेंस के प्रबंध निदेशक जयराम श्रीधरन ने एक पोस्ट में बताया, कैसे बाजार का समय तय करने से बेहतर फायदा हो सकता है। कैसे कभी-कभी अधिक समय तक बने रहना बाजार का समय तय करने की कोशिश का बेहतर तरीका हो सकता है। कैसे उनका 10,100 रुपये का निवेश 25 वर्षों में 7.9 लाख रुपये में बदल गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IT Sector: छंटनी के दौर में वित्तीय स्थिरता और जरूरी खर्चों के लिए ऐसे करें तैयारी; निवेश, आपातकालीन फंड बनाएं
विज्ञापन


सालाना 19 फीसदी से ज्यादा मिला लाभ
श्रीधरन ने पोस्ट में बताया कि 1998 में नौकरी ज्वाइन करने के तुरंत बाद उन्होंने निवेश का सफर शुरू करने का फैसला किया। उन्होंने पहले निवेश के तहत 1999 में 10,100 रुपये में ईएलएसएस यूनिट्स खरीदी थीं। 25 वर्षों में इस निवेश की कीमत बढ़कर 7,90,457 रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • श्रीधरन ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल की ईएलएसएस टैक्स सेवर ग्रोथ स्कीम की यूनिट्स खरीदी थी। यह निवेश 19.05 फीसदी की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ा है। यानी 7,726 फीसदी फायदा।
  • इसी अवधि में सेंसेक्स ने 12.15 फीसदी और निफ्टी-50 इंडेक्स ने 12.48 फीसदी सीएजीआर की दर से रिटर्न दिया है। निफ्टी-50 और सेंसेक्स ने 2,500 फीसदी तक का फायदा दिया है।
ये भी पढ़ें: Semicon Market: 2030 तक 9.6 लाख करोड़ का हो सकता है भारतीय सेमीकॉन बाजार, अभी ताइवान है इस क्षेत्र का खिलाड़ी
 

बेहतर रिटर्न के लिए लंबे समय तक निवेश जरूरी
उभरते बाजारों में आमतौर पर तेज वृद्धि देखी जाती है। पिछले 25 वर्षों में प्रमुख सूचकांकों में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। हालांकि, श्रीधरन के निवेश को देखकर हम समझ सकते हैं कि इस वृद्धि का अधिकतम लाभ उठाने के लिए बाजार में निवेशित बने रहना जरूरी है। ईएलएसएस में सबसे बड़ा फायदा कि इससे टैक्स बचाने में भी मदद मिलती है। इसमें निवेश कर सालाना आप 1.5 लाख तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं।        

  • ईएलएसएस शेयर बाजार में निवेश करता है। इसका मतलब है कि यहां रिटर्न की संभावना अधिक होती है। हालांकि इसमें जोखिम भी होता है, लेकिन यदि आप लंबी अवधि तक निवेश करते हैं, तो यह आपको बेहतर रिटर्न दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed