{"_id":"5fddb67f8ebc3e3ba10d3b8c","slug":"elon-musk-tesla-to-join-s-p-500-on-monday-company-share-increased-731-percent-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tesla Share Price: इस साल 731 फीसदी उछला टेस्ला का शेयर, S&P 500 में कंपनी करेगी डेब्यू","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Tesla Share Price: इस साल 731 फीसदी उछला टेस्ला का शेयर, S&P 500 में कंपनी करेगी डेब्यू
Sat, 19 Dec 2020 01:44 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sat, 19 Dec 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
टेस्ला शेयर
- फोटो : instagram.com/elonmusk
अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क की संपत्ति शुक्रवार को नए उच्च स्तर पर पहुंची। सोमवार को वॉल स्ट्रीट के सबसे लोकप्रिय बेंचमार्क एस एंड पी 500 में टेस्ला डेब्यू करने जा रही है। इस बेंचमार्क में डेब्यू करने वाली टेस्ला अब तक की सबसे मूल्यवान है। टेस्ला के शेयरों की कीमत में आई उछाल से ब्लूमबर्ग बिलियनियर्स इंडेक्स के अनुसार, एलन मस्क की शुद्ध संपत्ति लगभग नौ अरब डॉलर बढ़कर 167.3 अरब डॉलर तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
शीर्ष पर जेफ बेजोस
49 वर्षीय उद्यमी की संपत्ति में इस साल 139.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। यह राशि अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस के अलावा बाकि सभी अमीरों से ज्यादा है। जेफ बेजोस 187.3 अरब डॉलर के साथ सूचकांक में सबसे ऊपर है।
विज्ञापन
731 फीसदी बढ़े टेस्ला के शेयर
इस साल टेस्ला के शेयर 731 फीसदी बढ़े हैं। शुक्रवार को यह रिकॉर्ड 695 डॉलर के स्तर पर बंद हुआ। उम्मीद लगाई जा रही थी कि एस एंड पी 500 में शामिल होने से खरीद का एक नया दौर शुरू होगा और कंपनी के शेयर में उछाल आएगा। नवंबर में समावेश की घोषणा के बाद से टेस्ला के शेयरों में 70 फीसदी का इजाफा हुआ है। टेस्ला दुनिया की सबसे वैल्यूएबल ऑटो कंपनी बन गई है, जबकि टोयोटा मोटर, फोक्सवैगन और जनरल मोटर्स की तुलना में उसका उत्पादन कम है।
विज्ञापन
बना सबसे ज्यादा कारोबार करने वाला शेयर
इस साल टेस्ला के स्टॉक में करीब 700 फीसदी की उछाल आई है। इससे टेस्ला का शेयर वॉल स्ट्रीट में सबसे ज्यादा कारोबार करने वाला शेयर बन गया है। पिछले 12 महीनों से हर सत्र में औसतन कंपनी के 18 अरब डॉलर मूल्य के शेयरों का कारोबार होता है। इस संदर्भ में कंपनी ने दिग्गज टेक कंपनी एपल को भी दूसरे स्थान पर धकेल दिया है। एपल का औसत रोजाना ट्रेड 14 अरब डॉलर का है।