फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Elon Musk artificial intelligence startup XAI raises 6 billion USD from investors

उपलब्धि: एलन मस्क की एआई स्टार्टअप ने निवेशकों से जुटाए 6 अरब डॉलर, ओपन एआई को चुनौती देने में मिलेगी मदद

Wed, 29 May 2024 05:25 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 29 May 2024 05:25 AM IST
सार

एलन मस्क ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, सीरीज बी में जुटाई गई इस फंडिंग से पहले एक्सएआई का मूल्यांकन 18 अरब डॉलर था। एआई की तेज दौड़ में ओपन एआई जैसी कंपनियों को चुनौती देने के लिए आंद्रेसेन होरोविट्ज, सिकोइया कैपिटल व फिडेलिटी मैनेजमेंट समेत अन्य ने इसमें निवेश किया है।
 

विज्ञापन
Elon Musk artificial intelligence startup XAI raises 6 billion USD from investors
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क - फोटो : एएनआई

विस्तार

एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) स्टार्टअप एक्सएआई ने 24 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर 6 अरब डॉलर (करीब 50,000 करोड़ रुपये) की पूंजी जुटाई है। यह ए, बी या सी फंडिंग राउंड में निवेशकों से जुटाई गई अब तक की सर्वाधिक रकम है। इसका इस्तेमाल ओपन एआई के प्रभुत्व को चुनौती देने के लिए किया जाएगा। 

विज्ञापन


मस्क ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, सीरीज बी में जुटाई गई इस फंडिंग से पहले एक्सएआई का मूल्यांकन 18 अरब डॉलर था। एआई की तेज दौड़ में ओपन एआई जैसी कंपनियों को चुनौती देने के लिए आंद्रेसेन होरोविट्ज, सिकोइया कैपिटल व फिडेलिटी मैनेजमेंट समेत अन्य ने इसमें निवेश किया है।
विज्ञापन


सिर्फ 15 महीने पहले हुई थी कंपनी की शुरुआत
खास बात है कि मस्क के इस एआई स्टार्टअप की शुरुआत सिर्फ 15 महीने पहले हुई थी। पोस्ट के मुताबिक, इस पैसे का इस्तेमाल एक्सएआई के पहले उत्पादों को बाजार में लाने, उन्नत बुनियादी ढांचे का निर्माण करने और भविष्य की प्रौद्योगिकियों के अनुसंधान में तेजी लाने के लिए किया जाएगा। इससे पहले ओपन एआई ने 14 अरब डॉलर की पूंजी जुटाई थी, जिससे उसका वर्तमान मूल्यांकन 80 अरब डॉलर पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed