फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   electricity theft will incur fine upto one crore rupees

बिजली चोरी करने पर देना होगा भारी भरकम जुर्माना, केंद्र ने दिया प्रस्ताव

Sat, 08 Sep 2018 01:14 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Sep 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
electricity theft will incur fine upto one crore rupees
बिजली चोरी

अब बिजली की चोरी करने वालों पर सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है। देश भर में बिजली चोरी रोकने के लिए सरकार कानून में संशोधन करके जुर्माने की राशि को एक करोड़ रुपये करने जा रही है। इसके साथ ही अघोषित बिजली कटौती को रोकने के लिए बिजली कंपनियों पर भी ऐसा ही प्रावधान लागू किया जाएगा। 

विज्ञापन


एक्ट में होगा बदलाव

बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली एक्ट, 2003 में बदलाव करेगी। प्रस्ताव के अनुसार फैक्ट्री में बिजली चोरी करने वालों से 50 हजार रुपये प्रति किलोवॉट जुर्माना वसूला जाएगा। पहले यह राशि 20 हजार रुपये प्रति किलोवॉट थी। इसके साथ ही छोटे दुकानदारों से 30 हजार रुपये प्रति किलोवॉट जु्र्माना राशि वसूलने का प्रावधान किया जाएगा। वहीं जुर्माना न देने वालों से 1 करोड़ रुपया वसूला जाएगा। अभी नियम न मानने वालों पर यह प्रावधान एक लाख रुपये है। इसके साथ ही प्रतिदिन देरी किए जाने पर राशि को 5 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये प्रतिदिन किया जाएगा। 
विज्ञापन


बिजली कंपनियां पर भी लगेगा जु्र्माना

इसके साथ ही केंद्र सरकार बिजली कंपनियों पर भी जुर्माना लगाने जा रही है। यह जुर्माना कंपनियों पर अघोषित कटौती करने पर लगेगा। वहीं अगर कटौती किसी तकनीकि वजह से होती है तो फिर कंपनियों पर जुर्माना नहीं लगेगा। कटौती होने पर उपभोक्ता सीधे बिजली मंत्रालय को सूचित कर सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं आएगा बिजली का बिल

अगले तीन सालों में देश में किसी भी बिजली उपभोक्ता के पास बिजली का मासिक बिल नहीं जाएगा। इससे लोगों को लाइन में लगकर भुगतान करने से भी छुटकारा मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि सभी बिजली मीटर स्मार्ट प्री-पेड होंगे, जिससे उपभोक्ताओं को मोबाइल फोन की तरह बिजली को रिचार्ज कराना होगा। इसके पूरा होते ही उपभोक्ताओं के घर में बिजली का बिल पहुंचने के दिन समाप्त हो जाएंगे।

मिलेंगे कई फायदे

इसके कई फायदे होंगे, उपभोक्ताओं को बिल भेजे जाने की कवायद खत्म होगी। बिजली कंपनियों पर बकाया का भार नहीं रहेगा। इससे बिजली क्षेत्र में क्रांति आएगी, नुकसान कम होंगे और बिजली वितरण कंपनियों की स्थिति सुधरेगी।  


प्रीपेड मीटर के बिना नहीं मिलेगी बिजली

प्रत्येक घर में बिजली को केवल मीटर के जरिए सप्लाई किया जाएगा और 90 फीसदी घरों में प्रीपेड मीटर लगाने का काम पूरा किया जाएगा। बिना प्रीपेड मीटर के बिजली जलाने पर जुर्माना लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed