फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Eight years of reforms increased India economic stability

Economy: आठ साल के सुधारों ने बढ़ाई भारत की आर्थिक स्थिरता, भारत के पास पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार

Fri, 26 Aug 2022 05:19 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 26 Aug 2022 05:19 AM IST
सार

भारत के पास पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार है। बही-खाता मजबूत है। इससे देश कर्ज संबंधी दबाव बर्दाश्त करने में सक्षम है। निकट अवधि के दबावों का भारत की साख पर गंभीर असर पड़ेगा।

विज्ञापन
Eight years of reforms increased India economic stability
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

आठ साल में हुए प्रणालीगत आर्थिक सुधारों ने भारत की व्यापक आर्थिक स्थिरता को बढ़ाया है। साथ ही किसी भी बाहरी झटके को झेलने की क्षमता बढ़ी है। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की सदस्य आशिमा गोयल ने कहा, मोदी सरकार के आने से ठीक पहले देश वैश्विक वित्तीय संकट के बाद गंभीर व्यापक आर्थिक अस्थिरता से जूझ रहा था। 

विज्ञापन


इसके बाद सुधारों के दम पर हमारा वित्तीय क्षेत्र स्वस्थ है। खाद्य सुरक्षा कायम है। सरकार और उद्योग ने मिलकर काम करना सीख लिया है। उन्होंने कहा, आपूर्ति पक्ष में लगातार सुधार के साथ उचित आर्थिक नीति ने वृद्धि में योगदान दिया है। हालांकि, कई विषयों पर भारत के आधिकारिक आंकड़ों की विश्वसनीयता को लेकर होने वाली आलोचनाएं काफी हद तक गलत हैं। 
विज्ञापन


पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार: एसएंडपी
एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने कहा, भारत के पास पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार है। बही-खाता मजबूत है। इससे देश कर्ज संबंधी दबाव बर्दाश्त करने में सक्षम है। निकट अवधि के दबावों का भारत की साख पर गंभीर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


28% घट सकता है चीनी का निर्यात
चीनी निर्यात 2022-23 में 28.57 फीसदी गिरावट के साथ 80 लाख टन रह सकता है। खाद्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, चालू सीजन में चीनी का निर्यात 1.12 करोड़ टन रहने की संभावना है। इस साल में अच्छा निर्यात हो सकता है, पर अगले साल में इसमें गिरावट आ सकती है। 

योजनाओं के आधार पर फंडों को खुलासा जरूरी
सेबी ने म्यूचुअल फंडों को कहा, वे योजनाओं के आधार पर प्रतिभूतियों में निवेश का खुलासा करें। सेबी ने इस महीने में म्यूचुअल फंड नियमों में संशोधन किया था ताकि बीमा पॉलिसियों या ऐसी योजनाओं के लाभार्थियों की ओर से विभिन्न कंपनियों में निवेश की परिभाषा हटा दी जाए। 

एयरटेल में 3.33% हिस्सा खरीदेगी भारती टेलीकॉम
भारती टेलीकॉम सिंगटेल से एयरटेल का 3.33 फीसदी हिस्सा 12,895 करोड़ रुपये में खरीदेगी। इसके लिए 90 दिन का समय मिला है। एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल का परिवार व सिंगटेल भारती टेलीकॉम में सह निवेशक हैं। सिंगटेल अभी भारती टेलीकॉम में 50.56% हिस्से की मालिक है। 


जून तिमाही में बैंकों का कर्ज 14.2% बढ़ा
बैंकों की उधारी जून तिमाही में 14.2 फीसदी बढ़ी है। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, एक साल पहले यह 6% बढ़ी थी। मार्च तिमाही में इसमें 10.8 फीसदी की बढ़त हुई थी। सालाना आधार पर बैंक जमा में 5 तिमाहियों में 9.5 से 10.2 फीसदी की बढ़त हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed