फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   eight companies and individual bids for jet airways, only seven aircraft remains operational

आठ कंपनियों ने लगाई जेट एयरवेज को खरीदने की बोली, केवल सात विमानों का होगा परिचालन

Sat, 13 Apr 2019 11:12 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 13 Apr 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
eight companies and individual bids for jet airways, only seven aircraft remains operational
- फोटो : AmarUjala
जेट एयरवेज को खरीदने के लिए कुल आठ कंपनियों और व्यक्तियों ने बोली लगाई है। एसबीआई की अगुवाई वाले बैंकों ने 12 अप्रैल तक ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की थी। हालांकि जेट एयरवेज की हालत इस बीच और खस्ताहाल हो चुकी है। कंपनी के कर्मचारी सैलरी नहीं मिलने के चलते प्रबंधन पर केस करने का मन बना लिया है। वहीं रविवार से कंपनी केवल सात विमानों का परिचालन करेगी। 
विज्ञापन

इन कंपनियों ने जमा की निविदा

जिन कंपनियों और व्यक्तियों ने जेट के लिए बोली लगाई है उनमें टीपीजी और इंडिगो पार्टनर्स, थिकं इक्विटी व रेडक्लिफ कैपिटल, एतिहाद एयरवेज, नरेश गोयल, संजय बिजलानी व सुनील सोनी, जेट एयरवेज के ईवीपी निखिल वैद्य और लेहमेन ब्रदर्स के पूर्व अधिकारी चैतन्य कुमार शामिल हैं। 
विज्ञापन

जेट एयरवेज मामले को सुलझाने उतरा पीएमओ

नकदी संकट से जूझ रही निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द होने की खबरों के बाद अब सरकार भी सक्रिय हो गई है। इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री कार्यालय ने एयरलाइन की स्थिति पर विचार-विमर्श के लिए शुक्रवार को बैठक बुलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने नागर विमानन सचिव प्रदीप सिंह खरोला को इस मामले की समीक्षा करने का निर्देश दे दिया था। उसके बाद पीएमओ की ओर से बैठक बुलाई गई। 

प्रभु ने विमानन सचिव से कहा था कि यात्रियों को कम-से-कम दिक्कत हो, इसके लिए सभी संभव कदम उठाए जाएं। उनकी सुरक्षा में कोई कमी नहीं आए। प्रभु ने बताया कि जांच में इस बात का भी आकलन किया जाएगा कि क्या संकटग्रस्त जेट एयरवेज फिर से सुचारु रूप से उड़ान भर पाएगी। 
Trending Videos

eight companies and individual bids for jet airways, only seven aircraft remains operational
जेट एयरवेज का विमान

अंतरराष्ट्रीय उड़ानें सोमवार तक रद्द

जेट एयरवेज ने नकदी संकट के कारण सोमवार तक के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी है। इससे पहले कहा गया था कि जेट एयरवेज सिर्फ 16 विमानों का ही परिचालन कर रही है, जो भारतीय विमानन नियामकों द्वारा अंतरराष्ट्रीय उड़ान भरने के लिए जरूरी 20 विमानों की संख्या से कम है।

नकदी संकट से पहले उसके बेड़े में 119 विमान थे। एयरलाइन पर इस समय एक अरब डॉलर से भी ज्यादा का कर्ज है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में बताया था कि उसने किराये का भुगतान नहीं कर पाने के कारण 10 और विमानों का परिचालन बंद कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक एयरलाइन के संस्थापक नरेश गोयल, यूएई की एतिहाद एयरवेज, एयर कनाडा और अन्य निवेशकों ने एयरलाइन के लिए बोली सौंपी हैं। 

50 से कम घरेलू उड़ानों का परिचालन

डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जेट अभी 50 से कम घरेलू उड़ानों का परिचालन कर रही है। उसके पास अभी उड़ान योग्य 16 विमान हैं। हालांकि, अधिकारी ने फिलहाल उड़ान भर रहे विमानों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा।

इस बीच दूसरी विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने उड़ानों के निलंबन में कमी लाने के लिए ड्राई लीज पर 16 बोइंग 737-800 एनजी विमानों को अपने बेड़े में शामिल करने की घोषणा की। इस घोषणा के बाद उसके शेयर 8.5 फीसदी तक तेज हो गए।

eight companies and individual bids for jet airways, only seven aircraft remains operational

5 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी गिरवी

नियामकीय सूचना के अनुसार, जेट एयरवेज की 5 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी एसबीआईकैप ट्रस्टी कंपनी के पास गिरवी रखी गई है। 8,000 करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज के बोझ में दबी एयरलाइन का पूरा नियंत्रण ऋणदाताओं के पास है। एयरलाइन की 5.19 फीसदी हिस्सेदारी या 58,95,704 शेयरों को 11 अप्रैल को एसबीआईकैप ट्रस्टी कंपनी के पास गिरवी रखा था। जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ने पंजाब नेशनल बैंक से लोन लेने के लिए कंपनी में अपनी 26 फीसद हिस्सेदारी को गिरवी रखा है।  

यात्रियों का 3,500 करोड़ से अधिक बकाया

उद्योग सूत्रों का कहना है कि जेट एयरवेज अब केवल नौ विमानों, दो बोइंग 737 और सात क्षेत्रीय जेट एटीआर का संचालन करेगा। बृहस्पतिवार दोपहर तक उसने महज 14 विमानों का संचालन किया। साथ ही पूर्व और पूर्वोत्तर क्षेत्रों के लिए अपनी उड़ानें बंद कर दीं। एक दिन के लिए अंतरराष्ट्रीय सेवाएं भी निलंबित कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, केवल उड़ानें रद्द होने से एयरलाइन पर यात्रियों का 3,500 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया हो गया है।

जेट का स्लॉट दूसरी कंपनी देने पर विचार 

जेट एयरवेज की रद्द उड़ानों का असर कम करने के लिए सरकार दूसरे विकल्पों पर भी विचार कर रही है। इसमें जेट एयरवेज के विमान नहीं उड़ने की वजह से खाली पड़े स्लॉट दूसरी एयरलाइंस को अस्थायी आधार पर देने का विकल्प भी शामिल है। ऐसा होने से फिलहाल खाली पड़े स्लॉट पर दूसरी कंपनी अपने विमानों का परिचालन कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed