{"_id":"639a5509a068af5174271847","slug":"edible-oil-imports-increased-by-34-per-cent-to-reach-15-29-lakh-tonnes-in-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"Oil Price Hike: खाद्य तेल का आयात 34 फीसदी बढ़कर 15.29 लाख टन पहुंचा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Oil Price Hike: खाद्य तेल का आयात 34 फीसदी बढ़कर 15.29 लाख टन पहुंचा
Thu, 15 Dec 2022 04:28 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Thu, 15 Dec 2022 04:28 AM IST
सार
भारत ने क्रूड पाम तेल (सीपीओ) का रिकॉर्ड 9,31,180 टन आयात किया, जो एक साल पहले 4.77 लाख टन था। कच्चे सोयाबीन तेल का आयात घटकर 2.29 लाख टन रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश का खाद्य तेल आयात नवंबर में 34 फीसदी बढ़कर 15.29 लाख टन पर पहुंच गया है। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन (एसईए) ने बताया कि कच्चे पाम और रिफाइंड पाम तेल का आयात बढ़ने से इसमें तेजी आई है। इस दौरान वेजिटेबल तेल का आयात 32 फीसदी बढ़कर 15.45 लाख टन पहुंच गया। हालांकि, गैर-खाद्य तेल का आयात 52 फीसदी गिरकर 16,780 टन पर पहुंच गया।
भारत ने क्रूड पाम तेल (सीपीओ) का रिकॉर्ड 9,31,180 टन आयात किया, जो एक साल पहले 4.77 लाख टन था। कच्चे सोयाबीन तेल का आयात घटकर 2.29 लाख टन रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश का खाद्य तेल का आयात 2021-22 में बढ़कर 140.3 लाख टन रहा जो एक साल पहले 131.3 लाख टन था। मूल्य के लिहाज से यह 34 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1.57 लाख करोड़ रुपये रहा। एजेंसी