फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED seized Rs 46.67 crore of several companies related to Paytm and Razorpay

ED Action: चायनीज लोन एप मामले में 46.67 करोड़ रुपये जब्त, पेटीएम व रेजरपे जैसी कंपनियां जांच के दायरे में

Fri, 16 Sep 2022 04:27 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 16 Sep 2022 04:27 PM IST
विज्ञापन
ED seized Rs 46.67 crore of several companies related to Paytm and Razorpay
ed action on paytm - फोटो : paytm app

प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में चीयनीज लोन ऐप मामले में हुई छापेमारी के बाद विभिन्न बैंक खातों और ईजीबज, रेजरपे, कैशफ्री और पेटीएम के मर्चेंन्ट इकाइयों के वर्चुअल खातों में रखे 46.67 करोड़ रुपये का पता लगाकर उन्हें जब्त कर लिया है। ये कार्रवाई मनी लाउंड्रिंग कानूनों के तहत की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

ईडी की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि ईजबज प्राइवेट लिमिटेड पुणे के ख 33.36 करोड़ रुपये, रेज़रपे सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड, बैंगलोर के 8.21 करोड़ रुपये, कैशफ्री पेमेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बैंगलोर के 1.28 करोड़ रुपये और जबकि पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड नई दिल्ली के वर्चुअल खाते में पड़े 1.11 करोड़ रुपए जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इस महीने की शुरुआत में एजेंसी ने रेजरपे, पेटीएम और कैशफ्री के बेंगलुरु स्थित परिसरों पर चीनी व्यक्तियों की ओर से ऐप-आधारित ऋण देने वाली कंपनियों के संचालन में कथित अनियमितताओं के मामले में छापेमारी की थी। इस कार्रवाई के दौरान 17 करोड़ रुपये के समान जब्त किए गए थे। इस मामले में सबसे ताजा छापेमारी 14 सितंबर को दिल्ली, मुंबई, गाजियाबाद, लखनऊ और गया में आरोपित कंपनियों के ठिकानों पर की गई थी। मनी लाउंड्रिंग का यह मामला एप बेस्ट टोकन HPZ से जुड़ा है।

केद्रीय एजेंसी ने अपने एक बयान में कहा है कि अपने इस अभियान के तहत ईडी अधिकारियों ने दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई, पुणे, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, जोधपुर और बेंगलुरु में बैंकों और पेमेंट गेटवे के सोलह परिसरों की तलाशी ली। इस छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद कर जब्त किए गए हैं।


यह खबर सामने आने के बाद कैशफ्री पेमेंट्स के प्रवक्ता ने कहा है कि हम इस मामले में ईडी की ओर से की जा रही कार्रवाई में सहयोग देना जारी रखेंगे। 

पेटीएम ने कहा- जब्त राशि उसके नहीं, स्वतंत्र मर्चेंट्स के

पेटीएम की ओर से इस मामले में कहा गया है कि लोन एप मामले में ईडी की ओर से जब्त की गई राशि उसकी नहीं है। ये स्वतंत्र मर्चेंट्स के खातों में पड़ी राशि है, जिनकी जांच की जा रही है। 

वहीं, ईडी की ओर से इस मामले में बयान जारी कर कहा गया है कि एचपीजेड टोकन की ओर से उपभोक्ताओं को बिटकॉइन और अन्य की क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग पर निवेश करने के बदले बड़ा मुनाफा दिलाने का वादा किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed