फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED raids are underway at multiple locations linked to former Maharashtra Minister and senior NCP leader

ED Action: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री के ठिकानों पर ईडी की दबिश, चीनी मिल में भ्रष्टाचार मामले में छापेमारी

Wed, 11 Jan 2023 04:17 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 11 Jan 2023 04:17 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में ईडी यह छापेमारी कर रही है। यह जांच मुश्रीफ से जुड़ीं कुछ चीनी मिलों के संचालन में कथित अनियमितताओं से संबंधित है। 68 वर्षीय मुश्रीफ कोल्हापुर के कागल से एनसीपी के विधायक हैं। वह एनसीपी के उपाध्यक्ष भी हैं।

विज्ञापन
ED raids are underway at multiple locations linked to former Maharashtra Minister and senior NCP leader
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चीनी मिल में भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में केंद्रीय एजेंसी ईडी ने कार्रवाई की है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी विधायक हसन मुश्रीफ से जुड़े कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है। बुधवार को जांच एजेंसी की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में ईडी यह छापेमारी कर रही है। यह जांच मुश्रीफ से जुड़ीं कुछ चीनी मिलों के संचालन में कथित अनियमितताओं से संबंधित है। अधिकारियों ने कहा कि सुबह करीब साढ़े छह बजे से मुंबई, पुणे और कोल्हापुर में स्थित परिसरों में ईडी की टीमें छापेमारी कर रही हैं। 68 वर्षीय मुश्रीफ कोल्हापुर के कागल निर्वाचन क्षेत्र से एनसीपी के विधायक हैं। वह एनसीपी के उपाध्यक्ष भी हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एनसीपी नेता हसन मुश्रीफ ने कहा है कि आज सुबह ईडी ने मेरे घर, मेरी बेटी के घर और मेरे रिश्तेदारों के घर पर छापा मारा। मैं अपने कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि वे शांति बनाए रखें और सरकारी कर्मचारियों को अपना काम करने दें। छापेमारी डेढ़ साल पहले भी हुई थी। मैंने एजेंसी को सारी जानकारी दी थी, पता नहीं फिर से छापे क्यों पड़ रहे हैं।


उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आयकर विभाग ने वर्ष 2019 में उनके खिलाफ छापे मारे थे, तब उनके खिलाफ स्वामित्व तथा कुछ कंपनियों से लिंक और बेनामी संपत्ति से संबंधित आरोप लगे थे। उन्होंने दावा किया कि दोनों मामलों में अदालतों ने कार्यवाही पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल फैसला सुनाया था कि बेनामी लेनदेन विरोधी कानून को पूर्वव्यापी प्रभाव से लागू नहीं किया जा सकता है। केंद्र सरकार ने हाल ही में इस आदेश के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर की है।

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने वर्ष 2021 में आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री मुश्रीफ अपने परिवार के सदस्यों और कंपनियों के माध्यम से 'बेनामी' संस्थाओं के जरिए भ्रष्टाचार में लिप्त थे। हालांकि, एनसीपी ने तब इन आरोपों को खारिज किया था।

सेक्सटॉर्शन रैकेट की आरोपी अर्चना नाग का आलीशान बंगला कुर्क 
वहीं, ईडी ने ओडिशा के हाई-प्रोफाइल सेक्सटॉर्शन रैकेट में मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में मुख्य आरोपी अर्चना नाग के 3.64 करोड़ रुपये के आलीशान बंगले को कुर्क किया है। यह रैकेट भुवनेश्वर शहर और उसके आसपास चलाया जा रहा था। इससे पहले, ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम 2002 की धारा 17 के तहत 56.5 लाख रुपये के दो वाहन जब्त किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed