फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED raid in bank loan fraud case against many states in gangotri enterprises prompted by up mla vinay shankar

ED: बैंक लोन घोटाले में कई राज्यों में छापेमारी, पूर्व विधायक की कंपनी पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप

Fri, 23 Feb 2024 12:25 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 23 Feb 2024 12:25 PM IST
सार

ईडी ने शुक्रवार को इस घोटाले में यूपी के लखनऊ, गोरखपुर और नोएडा में छापेमारी की। साथ ही गुजरात के अहमदबाद और हरियाणा के गुरुग्राम में भी ठिकानों पर छापेमारी की गई। 

विज्ञापन
ED raid in bank loan fraud case against many states in gangotri enterprises prompted by up mla vinay shankar
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 750 करोड़ रुपये के बैंक लोन घोटाले में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में छापेमारी की। ईडी को शक है कि बैंक लोन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग हुई है। ईडी ने गंगोत्री एंटरप्राइजेज नामक कंपनी से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की है। इस कंपनी के प्रमोटर यूपी के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी, रीता तिवारी और अजीत पांडे हैं। विनय शंकर तिवारी यूपी के दिवंगत बाहुबली नेता हरिशंकर तिवारी के बेटे हैं। विनय शंकर तिवारी गोरखपुर की चिल्लुपार सीट से बसपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे, लेकिन बाद में वे सपा में शामिल हो गए। 
विज्ञापन


आरोप हैं कि गंगोत्री एंटरप्राइजेज ने साल 2012-2016 के बीच कई बैंकों के कंसोर्टियम से करीब 750 करोड़ रुपये का लोन घोटाला किया। बैंकों के कंसोर्टियम का नेतृत्व बैंक ऑफ इंडिया कर रहा है। ईडी ने शुक्रवार को इस घोटाले में यूपी के लखनऊ, गोरखपुर और नोएडा में छापेमारी की। साथ ही गुजरात के अहमदबाद और हरियाणा के गुरुग्राम में भी ठिकानों पर छापेमारी की गई। गंगोत्री एंटरप्राइजेज सड़क निर्माण, टोल प्लाजा संचालन और अन्य सरकारी ठेके लेने का काम करती है। ईडी ने इस मामले में बीते साल नवंबर में करीब 72 करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed