फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED questions magician PC Sorcar in chit fund scam, Said this about questioning

ED Action: चिटफंड धोखाधड़ी मामले की जद में आए देश के मशहूर जादूगर; ईडी ने कोलकाता में की पूछताछ, बताया कारण

Fri, 22 Dec 2023 04:20 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 22 Dec 2023 04:20 PM IST
सार

ED Action: ईडी के एक अधिकारी ने बताया देश के मशहूर जादूगर पीसी सरकार जूनियर से शुक्रवार को साल्ट लेक स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछह की। एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि हम चिटफंड मामले सरकार से पूछताछ कर रहे हैं।

विज्ञापन
ED questions magician PC Sorcar in chit fund scam, Said this about questioning
जादूगर पीसी सरकार जूनियर - फोटो : Social Media

विस्तार

पश्चिम बंगाल के एक चिटफंड घोटाले की जांच की आंच देश के एक मशहूर जादूगर तक पहुंच गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित चिटफंड धोखाधड़ी मामले में निवेशकों से 790 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को जाने-माने जादूगर पीसी सरकार (जूनियर) से पूछताछ की। एजेंसी के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि सरकार के शुक्रवार दोपहर साल्ट लेक स्थित ईडी कार्यालय पहुंचने के तुरंत बाद ईडी अधिकारियों ने उनसे घोटाले के सिलसिले में पूछताछ शुरू कर दी। उन्होंने कहा, "हम चिटफंड मामले के सिलसिले में सरकार से पूछताछ कर रहे हैं। हमें यह पता लगाना होगा कि वह किसी भी तरह से इस मामले में शामिल थे या नहीं।"
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले ईडी ने टावर समूह के एक वरिष्ठ अधिकारी को हिरासत में लिया था और उससे पूछताछ के दौरान मशहूर जादूगर पीसी सरकार (जूनियर) का नाम सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने इसी मामले में 2021 में जादूगर सरकार के बालीगंज स्थित आवास की तलाशी ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed