फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED has arrested Amar Sadhuram Mulchandani Ex-Chairman of Seva Vikas Co-operative Bank

ED: 429 करोड़ की धोखाधड़ी में सहकारी बैंक का पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार, विशेष अदालत ने ईडी हिरासत में भेजा

Wed, 05 Jul 2023 11:02 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 05 Jul 2023 11:02 AM IST
सार

ED: प्रवर्तन निदेशालय ने सेवा विकास सहकारी बैंक धोखाधड़ी मामले में पीएमएलए कानून 2002 के तहत 1 जुलाई को सेवा विकास सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अमर साधुराम मूलचंदानी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
ED has arrested Amar Sadhuram Mulchandani Ex-Chairman of Seva Vikas Co-operative Bank
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 429 करोड़ रुपये की बैंक कर्ज धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पुणे के सेवा विकास सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अमर साधुराम मूलचंदानी को गिरफ्तार किया है। ईडी अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मूलचंदानी को एक जुलाई को गिरफ्तार कर विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें सात जुलाई तक ईडी की हिरासत में भेजा गया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

ईडी के मुताबिक, मूलचंदानी की गिरफ्तारी सेवा विकास सहकारी बैंक धोखाधड़ी मामले में चल रही जांच के सिलसिले में की गई है। इसमें बैंक को 124 एनपीए (गैर निष्पादित संपत्ति) ऋण खातों में 429 करोड़ का नुकसान हुआ था। इससे हजारों जमाकर्ताओं को नुकसान हुआ। मामले में यह ईडी की ओर से पांचवीं गिरफ्तारी है। इससे पहले सागर सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया गया था, जिसने सहकारी बैंक से ऋण लिया था। इसके अलावा बैंक के मुंबई कार्यालय में अनुबंध पर काम करने वाले दो ईडी कर्मचारी और मूलचंदानी के एक करीबी सहयोगी को भी रिश्वत के बदले इस जांच से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा करने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed