{"_id":"6598e9fd20995c880a0865d3","slug":"ed-concludes-searches-in-rfl-case-documents-digital-data-seized-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"RFL Case: आरएफएल मामले में ईडी ने अपनी तलाशी पूरी की, दस्तावेज और डिजिटल डाटा जब्त किए गए","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
RFL Case: आरएफएल मामले में ईडी ने अपनी तलाशी पूरी की, दस्तावेज और डिजिटल डाटा जब्त किए गए
Sat, 06 Jan 2024 11:19 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:19 AM IST
सार
RFL Case: ईडी का धनशोधन का मामला दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की प्राथमिकी से उपजा है। इस मामले में संघीय एजेंसी ने फोर्टिस के पूर्व प्रवर्तकों मलविंदर मोहन सिंह, शिविंदर मोहन सिंह और रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड के सीएमडी सुनील गोधवानी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
ईडी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड (आरएफएल) से 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के कथित धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में शनिवार को तलाशी पूरी कर ली। सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने शुक्रवार को छापेमारी शुरू की थी। आरएफएल, एम3एम इंडिया होल्डिंग्स, आरएचसी होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड, हिलग्रो इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, डायोन ग्लोबल सॉल्यूशंस और प्रियस कमर्शियल के कॉरपोरेट कार्यालयों सहित दिल्ली-एनसीआर में नौ स्थानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी शनिवार को समाप्त हुई।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि तलाशी के दौरान डिजिटल साक्ष्य सहित "आपत्तिजनक" दस्तावेज जब्त किए गए और आपराधिक गतिविधियों से उत्पन्न आय की पहचान की गई है।
ईडी का धनशोधन का मामला दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की प्राथमिकी से उपजा है। इस मामले में संघीय एजेंसी ने फोर्टिस के पूर्व प्रवर्तकों मलविंदर मोहन सिंह, शिविंदर मोहन सिंह और रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड के सीएमडी सुनील गोधवानी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन