फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED attaches fresh 59 Crore assets of real estate company IREO others in money laundering case

ED: ईडी की रियल एस्टेट कंपनी IREO के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 59 करोड़ की संपत्ति अटैच की

Tue, 21 May 2024 10:03 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 21 May 2024 10:03 PM IST
सार

ईडी ने आईआरईओ कंपनी और अन्य के भूमि पार्सल के साथ ही कुछ बैंक खातों में जमा रकम को अटैच किया है। जिनकी कुल कीमत करीब 59 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
ED attaches fresh 59 Crore assets of real estate company IREO others in money laundering case
ED - फोटो : ANI

विस्तार

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रियल एस्टेट कंपनी आईआरईओ की 59 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। ईडी अब तक इस मामले में कंपनी और अन्य की 1300 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर चुकी है। आईआरईओ कंपनी और इसके प्रमोटर्स के खिलाफ ईडी बीते कई वर्षों से जांच कर रही है। कंपनी और इसके प्रमोटर्स पर आरोप है कि उन्होंने घर खरीददारों को मकान, प्लॉट और कमर्शियल जगह बेचने का वादा कर उनसे पैसे लिए और न तो उन्हें घर दिए और न ही उनके पैसे वापस किए। 
विज्ञापन


ईडी ने आईआरईओ कंपनी और अन्य के भूमि पार्सल के साथ ही कुछ बैंक खातों में जमा रकम को अटैच किया है। जिनकी कुल कीमत करीब 59 करोड़ रुपये है। कंपनी के निदेशकों पर आरोप है कि उन्होंने खरीददारों के पैसों को अपने निजी फायदे के लिए इस्तेमाल किया और उनसे शेयर खरीद, एफसीडी आदि की खरीद की। साथ ही अपनी सहयोगी कंपनियों और लोगों को कर्ज दिए। कंपनी के मैनेजर्स को बहुत ज्यादा इंसेटिव्स दिए। आरोप है कि कंपनी के निदेशकों और प्रमोटर्स ने खरीददारों के पैसों को डायवर्ट किया, जिसकी कीमत 1780 करोड़ रुपये है। ईडी ने इस मामले में आईआरईओ के प्रमोटर ललित गोयल और रूप बंसल को गिरफ्तार किया था। ईडी ने इस मामले में दो चार्जशीट दायर की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed