फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED Action ED attaches assets worth Rs 30 crore of former MD of Cooperative Bank of Assam in PMLA case

ED Action: असम के सहकारी बैंक के पूर्व एमडी की 30 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त, PMLA के तहत कार्रवाई

Mon, 22 Aug 2022 08:05 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 22 Aug 2022 08:05 PM IST
सार

ED Action: एजेंसी ने यह कार्रवाई बैंक के साथ वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में जून में गिरफ्तार किए गए शुभ्रा ज्योति भराली के खिलाफ की है। इसके साथ ही धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत संपत्तियों को कुर्क करने का भी एक अस्थायी आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन
ED Action ED attaches assets worth Rs 30 crore of former MD of Cooperative Bank of Assam in PMLA case
ED Raid On Crypto Firm WazirX - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को कहा है कि उसने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत असम स्थित औद्योगिक सहकारी बैंक लिमिटेड के एक पूर्व प्रबंध निदेशक की 30 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अटैच की है।

विज्ञापन

एजेंसी ने यह कार्रवाई बैंक के साथ वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में जून में गिरफ्तार किए गए शुभ्रा ज्योति भराली के खिलाफ की है। इसके साथ ही धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत संपत्तियों को कुर्क करने का भी एक अस्थायी आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन

ईडी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इस कार्रवाई के दौरान शशि कुमार टी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के 87,70,000 शेयरों के अलावे सिमलीटोला में एक चाय बागान, एसकेटीसीपीएल के स्वामित्व वाले गोलपारा और रानी, कामरूप (ग्रामीण) में कुल 30.5 करोड़ रुपये की कृषि भूमि जैसी अचल संपत्तियां जब्त की गईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मनी लाउंड्रिंग कानूनों के तहत यह कार्रवाई गुवाहाटी पुलिस की ओर से पान बाजार थाने में भराली के खिलाफ दर्ज मामले में की गई है। भराली के खिलाफ यह मामला बैंक की राशि में अनियमितता के आरोपों के बाद दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed