फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Economy of South Africa may face worst contraction of 90 Years says Finance Minister Tito Mboweni

दक्षिण अफ्रीका की अर्थव्यवस्था में आ सकती है 90 साल की सबसे बड़ी गिरावट

Thu, 25 Jun 2020 12:52 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 25 Jun 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
Economy of South Africa may face worst contraction of 90 Years says Finance Minister Tito Mboweni
दक्षिण अफ्रीका - फोटो : pixabay

कोविड-19 संकट की वजह से दक्षिण अफ्रीका की अर्थव्यवस्था में इस साल 7.2 फीसदी की गिरावट आने की आशंका है। दक्षिण अफ्रीका के वित्त मंत्री टीटो म्बोवेनी ने विशेष बजट पेश करते हुए संसद को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


90 साल की सबसे बड़ी गिरावट
उन्होंने कहा कि, 'यह करीब 90 साल की सबसे बड़ी गिरावट होगी। जिंसों के दाम बढ़े हैं, लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से कुछ भरपाई हुई। लेकिन निर्यात पर निर्भर छोटी खुली अर्थव्यवस्था वैश्विक मांग में गिरावट और आर्थिक गतिविधियों पर अंकुश से बुरी तरह प्रभावित हुई है।' 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खुशखबर: मुद्रा योजना के तहत इस श्रेणी को ब्याज में मिलेगी दो फीसदी की छूट
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्ज का बोझ है सबसे बड़ी कमजोरी
आगे उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी कर्ज का बोझ है। वित्त मंत्री ने कहा, 'हमारे ऊपर कर्ज का बोझ काफी अधिक हो गया है। इस संकट से यह और बढ़ेगा। इस साल हम कर के रूप में जितने रैंड का भुगतान करेंगे, 21 फीसदी हमारे पुराने कर्जों का ब्याज होगा।' 

ऐसी स्थिति में बढ़ सकती हैं ब्याज दरें 
उन्होंने कहा कि कर्ज के ऊंचे बोझ की वजह से ब्याज दरें ऊंची होंगी। यदि हम कर्ज कम करने में सफल रहते हैं, तो ब्याज दरें नीचे आएंगी। इससे निवेश और वृद्धि को प्रोत्साहन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed