फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Economy News Indian Service Sector Activities march 2021 fear of corona virus

कोरोना का डर: सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में सुस्ती, लेकिन लगातार छठे महीने 50 से ऊपर रहा सूचकांक 

Wed, 07 Apr 2021 01:04 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 07 Apr 2021 01:04 PM IST
सार

  • कोरोना वायरस संक्रमण में तेजी से सेवा क्षेत्र की गतिविधियां मार्च महीने में थोड़ी सुस्त हुईं।
  • भारत सेवा व्यवसाय गतिविधि सूचकांक फरवरी के 55.3 से घटकर मार्च में 54.6 पर पहुंच गया।
  • मार्च में सूचकांक लगातार छठे महीने 50 से ऊपर रहा। 

विज्ञापन
Economy News Indian Service Sector Activities march 2021  fear of corona virus
मार्च में सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में सुस्ती - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस संक्रमण में तेजी और लागत बढ़ने के चलते भारत में सेवा क्षेत्र की गतिविधियां मार्च महीने में थोड़ी सुस्त हुईं। एक मासिक सर्वेक्षण में बुधवार को यह कहा गया। भारत सेवा व्यवसाय गतिविधि सूचकांक फरवरी के 55.3 से घटकर मार्च में 54.6 पर पहुंच गया। इस तरह हालांकि पिछले महीने के मुकाबले गतिविधियां कुछ सुस्त हुई हैं, लेकिन यह पिछले लगातार छह महीने से वृद्धि को दर्शाता है।
विज्ञापन


लगातार छठे महीने 50 से ऊपर रहा सूचकांक 
कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए शुरू हुए टीकाकरण अभियान से कारोबारी भरोसे में सुधार हुआ है। इसके चलते मार्च में सूचकांक लगातार छठे महीने 50 से ऊपर रहा। सूचकांक का 50 से ऊपर रहना वृद्धि यानी विस्तार का संकेत देता है, जबकि 50 से नीचे का सूचकांक बताता है कि उत्पादन में गिरावट आई है।
विज्ञापन


अप्रैल में आ सकती है सुस्ती 
आईएचएस मार्किट की सहायक निदेशक (अर्थशास्त्र) पॉलिएना डी लीमा ने कहा कि, 'चुनावों के चलते मांग में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन कोविड-19 महामारी और आवाजाही में रोकथाम से चुनौतियां बढ़ी हैं।' लीमा ने चेतावनी दी कि महामारी का प्रकोप बढ़ने और रोकथाम बढ़ने से अप्रैल में उल्लेखनीय सुस्ती आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनिर्माण गतिविधियां मार्च में सात महीने के निचले स्तर पर
मालूम हो कि संक्रमण के कारण देश की विनिर्माण गतिविधियों में वृद्धि की रफ्तार भी मार्च में सुस्त हुई है और यह सात महीने के निचले स्तर पर आ गई। आईएचएस मार्किट इंडिया के मुताबिक, पिछले महीने विनिर्माण पीएमआई (परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स) सूचकांक घटकर 55.4 पर आ गया, जो फरवरी में 57.5 था। पीएमआई का 50 से अधिक रहना वृद्धि और इससे नीचे का आंकड़ा संकुचन दिखाता है। 2020 के आखिरी महीनों में सुस्त रहा उत्पादन 2021 की शुरुआत में तेज हुआ, लेकिन कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण मार्च में यह फिर धीमा हो गया। 2020-21 के आखिरी महीनों में कंपनियों को मिलने वाले ऑर्डर, मांग और खरीद के आंकड़ों में बढ़ोतरी की दर भी फरवरी से कम रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed