फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   economy news Icra Estimates Gdp Growth 2 Percent In Fourth Quarter

इक्रा: चौथी तिमाही में दो फीसदी रहेगी GDP की वृद्धि दर, 2020-21 में 10 फीसदी से कम रहेगी गिरावट

Mon, 24 May 2021 04:12 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 24 May 2021 04:12 PM IST
सार

इक्रा ने अनुमान जताया है कि 2020-21 की चौथी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर दो फीसदी रहेगी। 

विज्ञापन
economy news Icra Estimates Gdp Growth 2 Percent In Fourth Quarter
भारतीय अर्थव्यवस्था - फोटो : pixabay

विस्तार

घरेलू रेटिंग एजेंसी इक्रा का अनुमान है कि बीते वित्त वर्ष यानी 2020-21 की चौथी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर दो फीसदी रहेगी। वहीं सकल मूल्यवर्धन (जीवीए) की दृष्टि से यह तीन फीसदी रहेगी। इसका मतलब है कि 2020-21 में अर्थव्यवस्था में गिरावट 10 फीसदी से कम रहेगी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) का अनुमान है कि बीते वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था में 10 फीसदी से अधिक की गिरावट आएगी।

विज्ञापन


पिछले वित्त वर्ष में 8.45 फीसदी गिरावट का अनुमान
इक्रा का अनुमान है कि बीते पूरे वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था में 8.45 फीसदी की गिरावट आएगी। इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर का कहना है कि मार्च तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर दो फीसदी रहेगी। यह दिसंबर तिमाही के 0.40 फीसदी की तुलना में अधिक है।
विज्ञापन


तीन फीसदी रहेगी जीवीए की वृद्धि दर
एजेंसी का अनुमान है कि चौथी तिमाही में जीवीए की वृद्धि दर तीन फीसदी रहेगी। तीसरी तिमाही में यह एक फीसदी रही थी। ऐसे में अर्थव्यवस्था में पूरे वित्त वर्ष में दो अंकीय गिरावट दर्ज नहीं आएगी। एनएसओ ने ऐसा अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायर ने कहा कि, 'हमारा अनुमान है कि चौथी तिमाही में जीवीए की वृद्धि दर जीडीपी की वृद्धि से अधिक रहेगी। हमारा मानना है कि चौथी तिमाही में जीवीए का प्रदर्शन अर्थव्यवस्था में सुधार का अर्थपूर्ण संकेतक होगा।'


24 घंटे में मिले 2.22 लाख से ज्यादा कोविड केस
मालूम हो कि देशभर में एक दिन में कोविड-19 के 2,22,315 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,67,52,447 हो गई। हालांकि, पिछले 38 दिनों में एक दिन में सामने आए संक्रमण के ये सबसे कम नए मामले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार (24 मई) को बताया कि इससे पहले देश में 16 अप्रैल को 24 घंटे में 2,17,353 नए मामले सामने आए थे। वहीं, कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या तीन लाख के पार पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed